Nirbhik Nazar

बकरी का बच्चा बना मौत का सबब ! गोद में लेकर छत पर जा रही थी किशोरी, सीढ़ियों से फिसलकर हुई मौत…

हाथरस : थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला भूरा में सोमवार को बकरी के बच्चे को गोद में लेकर छत पर जा रही किशोरी सीढि़यों से गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक राजपाल सिंह निवासी नमला भूरा थाना हाथरस गेट मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनकी 16 वर्षीय बेटी गोद में बकरी के बच्चे को लेकर छत पर जा रही थी। अचानक सीढि़यों पर उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मामले की जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। मौके पर पड़ौसियों की भीड़ एकत्रित हो गई।


परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन अस्पताल में ही रोने बिलखने लगे। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर चले गए।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *