Nirbhik Nazar

जयमाल स्टेज पर दूल्हे ने दुल्हन को दिया धक्का ! बारात देखकर रह गई हक्का – बक्का, रात में धीरे से खिसक लिए बाराती, जानें फिर क्या हुआ ?

अंबेडकरनगर: यूपी के एक गांव में दूल्हे के कारनामे ने शादी में बवाल करवा दिया। द्वारचार के बाद दूल्हा जब जयमाल स्टेज पर पहुंचा तो दुल्हन को आता देख उसे धक्का दे दिया। दूल्हे के धक्के दुल्हन जयमाल स्टेज पर गिर गई। फिर क्या था हंगामा खड़ा हो गया। यह देखकर बारात धीरे से खिसक लिए, रात में ही वहां से भाग निकले। दरअसल अंबेडकरनगर जिले के आलापुर थाना क्षेत्र के शिवतारा गांव में बारात में दूल्हे के शराब पीकर हंगामा करने और दुल्हन को स्टेज पर धक्का देने के बाद लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया। मामला बढ़ता देख बाराती रात में ही भाग गए। वधू पक्ष के लोगों ने शराबी दूल्हे और उसके पिता को बंधक बना लिया और पुलिस को सूचना दी।

बताया जाता है कि शिवतारा गांव में डिहवा दलित बस्ती में रविवार को शादी थी। बारात हंसवर थाना क्षेत्र के हरसम्हार गांव से आई बारात द्वारपूजा के लिए दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची तो दूल्हा नशे में धुत नजर आया। द्वारपूजा के बाद दूल्हा लड़खड़ाते हुए स्टेज पर पहुंचा और हंगामा करने लगा। जयमाल के लिए स्टेज पर पहुंची दुल्हन को भी धक्का दे दिया। दुल्हन स्टेज पर गिर गई। इस पर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। मामला बढ़ता देख सभी बाराती धीरे धीरे खिसक लिए। नशे में धुत दूल्हे एवं उसके पिता को रात में ही बंधक बना लिया गया।

रात भर बंधक बनाने के बाद सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस के सामने वधू पक्ष वर पक्ष से शादी में हुए खर्च तथा लेनदेन का हिसाब मौके पर ही करने पर अड़े हुए थे। बाद में दोनों पक्षों के लोगों के बीच दोपहर तक हुई पंचायत में सुलह समझौते के बाद शादी की बाकी रस्में पूरी की गईं। थानाध्यक्ष पंडित त्रिपाठी ने बताया कि मामले में वर एवं वधू पक्ष की सहमति से विवाह सोमवार को सम्पन्न हुआ। सहमति होने के बाद मामले में दोनों पक्षों ने कोई कार्यवाही नहीं करनी चाही।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *