Nirbhik Nazar

केदारनाथ धाम मे तीर्थयात्रियों के चेहरे पर मुस्कान ला रहा “ऑपरेशन मुस्कान”…पढ़ें पूरी खबर

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा बड़ी कठिन यात्रा होती है लेकिन केदारनाथ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के मन में भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने की अभिलाषा किसी भी कठिन परिस्थितियों को पार करके श्रद्धालु गण आखिरकार भगवान भोलेनाथ का दर्शन कर ही लेते हैं लेकिन सबसे बड़ी चुनौती पुलिस के लिए होती है खराब मौसम भक्त गणों की सुरक्षा पुलिस के ऊपर रहती है प्रशासन भी केदारनाथ में प्रशिक्षित पुलिस कर्मियों को नियुक्त करता है जो विषम परिस्थितियों में रहकर भी अपने कर्तव्य को पूर्ण रूप से निर्वहन कर सकें।

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे ने इस वर्ष की यात्रा अवधि के दौरान जनपद पुलिस द्वारा की जा सकने वाली मदद को “ऑपरेशन मुस्कान” नाम दिया है। केदारनाथ ड्यूटी में तैनात एक पुलिस कार्मिक को  ड्यूटी के दौरान एक पर्स मिला,पुलिस कार्मिक ने  अपने स्तर से  पर्स स्वामी को ढूंढने का प्रयास किया परन्तु उसे पुलिस कार्मिक को सफलता नहीं मिली। चूंकि उसे अपनी ड्यूटी का निर्वहन भी करना था, ऐसे में पुलिस कार्मिक द्वारा पर्स वहां पर नियुक्त पर्यवेक्षण अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक  विवेक कुमार को सुपुर्द करके  अपनी ड्यूटी पर चला गया। जब पुलिस उपाधीक्षक  विवेक कुमार द्वारा उक्त पर्स को खोलकर देखा तो उसमें कुछ धनराशि व आई0डी0 थी, जिस पर महिला केकती बाई चन्द्राकर निवासी झारखण्ड अंकित था। पुलिस उपाधीक्षक  विवेक कुमार द्वारा  केदारनाथ मन्दिर परिसर एलाउंसमेंट में सम्बन्धित नाम से महिला को पुकार लगवायी गयी। तो कुछ देर बाद हैरान परेशान एक महिला पुलिस कार्मिकों के पास पहुंची,पुलिस कार्मिकों ने तहकीकात करने के बाद  उक्त पर्स उस महिला के सुपुर्द किया गया। अपना पर्स पाकर महिला द्वारा वहां पर तैनात पुलिस उपाधीक्षक  विवेक कुमार व पुलिस कार्मिकों को ढेर सारी दुआयें दी गयी। जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का “ऑपरेशन मुस्कान” सभी श्रद्धालुओं के चेहरों पर मुस्कुराहट लाने का कार्य कर रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro

Our Visitor

0 6 9 7 3 4
Users Today : 19
Users Last 30 days : 702
Total Users : 69734

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *