Nirbhik Nazar

1 ईंट के लिए, भतीजे ने कर दी चाचा की गला दबाकर कर हत्या ! जानें क्या है पूरा मामला?

नालंदा: करायपरशुरय थाना इलाके के बेरथू गांव में सोमवार को चाचा और भतीजे में ऐसा विवाद हुआ कि भतीजे ने चाचा की गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या होने के बाद में गांव में हड़कंप मच गया फिर घटना को अंजाम देकर भतीजा गांव छोड़कर फरार हो गया. आनन-फानन में इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई फिर पुलिस मौके पर पहुंची उसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की.

मृतक विजेंद्र मिस्त्री और भतीजा सुरेंद्र मिस्त्री में सोमवार को घरेलू बात को लेकर विवाद हुआ उसके बाद सुरेंद्र मिस्त्री ने अपने ही चाचा पर हमला कर दिया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी, घटना के संबंध में बताया जाता है कि चाचा और भतीजा में विवाद हुआ, विवाद का कारण यह है कि चाचा और भतीजा का मकान पास में ही है. भतीजे के घर की दीवार पर एक ईंट रखा हुआ था जिसे भतीजे ने हटाने के लिए कहा लेकिन ईंट नहीं हटाने पर चाचा के साथ हाथापाई करने लगा फिर चाचा की हत्या कर दी,

मृतक के परिजनों ने बताया कि भतीजा गरम दिमाग का था, कुछ भी बात पर भतीजा तुरंत हाथापाई और लड़ाई करने लगता था, वहीं आज भतीजे ने अपने चाचा को ईंट हटाने के लिए कहा लेकिन चाचा ने नहीं हटाया उसके बाद भतीजा चाचा से हाथापाई करने लगा उसी दौरान गला दबा दिया जिससे चाचा की मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद तुरंत भतीजा गांव छोड़कर फरार हो गया,

करायपरशुरय थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. मृतक के परिजनों के द्वारा बताया गया है कि ईंट हटाने को लेकर चाचा और भतीजा में विवाद हुआ फिर भतीजा ने चाचा की गला दबाकर हत्या कर दी, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है, वह घटना को अंजाम देकर भतीजा गांव छोड़कर भाग निकला है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *