Skip to main content

Nirbhik Nazar

UIDAI की नई सेवा शुरू, घर बैठे पता करें आपके आधार के साथ कौन सा मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी है लिंक

न्यूज़ डेस्क : अब आपके आधार के साथ कौन सा मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी लिंक है इसे आप आसानी से वेरिफाई कर सकेंगे. यूआईडीएआई (Unique Identification Authority of India) ने नागरिकों के लिए नई सुविधा शुरू करने का एलान किया है जिसमें रेसिडेंट्स अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का वेरिफिकेशन कर सकेंगे.

दरअसल यूआईडीएआई के संज्ञान में ये बातें आई थी कि आधार कार्ड होल्डरों को ये नहीं पता होता कि उनके आधार के साथ कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है. ऐसे में नागरिकों को ये चिंता होती है कि आधार पर आने वाला ओटीपी किसी और मोबाइल नंबर पर तो नहीं जा रहा है. लेकिन यूआईडीएआई के इस फैसिलिटी के चलते आधार होल्डर आसानी से चेक कर सकेंगे कि उनके आधार के साथ कौन सा मोबाइल नंबर लिंक्ड है.

मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी वेरिफाई करने के लिए यूआईडीएआई की ऑफिशियल वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in या mAadhaar एप पर जाकर वेरिफाई ईमेल/मोबाइल नंबर पर क्लिक करना होगा. इससे नागरिक जान पायेंगे कि उनके आधार के साथ कौन सा मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी लिंक्ड है. और कोई नंबर आधार के साथ जुड़ा है तो आसानी से पता लग सकेगा और आधार कार्ड होल्डर अपने नंबर को अपडेट कर सकेंगे.

अगर मोबाइल पहले से ही वेरिफाईड है तो ये मैसेज आएगा कि  मोबाइल नंबर जो एंटर किया है वो हमारे रिकॉर्ड में पहले से वेरिफाइड है. अगर नागरिक को नहीं पता कि उसने आधार के लिए एनरोलमेंट के दौरान कौन सा मोबाइल नंबर दिया था तो वे Myaadhaar portal या  mAadhaar एप जाकर वेरिफाई आधार फीचर पर जाकर मोबाइल नंबर के आखिरी तीन डिजिट लिखकर वेरिफाई कर सकते हैं.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *