Nirbhik Nazar

दूल्हा दुल्हन के लिए लाया था कम जेवरात ! दुल्हन ने लौटा दी वापस बारात, दूल्हा पहुंचा थाने अपनी आपबीती बताने…

कानपुर:  कानपुर देहात में दहेज को लेकर एक दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। ससुराल पक्ष का कहना है कि शादी में कम जेवर लाने पर दुल्हन ने फेरे लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद लड़के वाले थाने पहुंचे और पुलिस में रिपोर्ट लिखवाई कि लड़की वाले हमसे ज्यादा दहेज मांग रहे हैं। काफी देर तक थाने में यह ड्रामा चलता रहा, बड़ी देर बाद पुलिस वालों ने दोनों पक्षों को बैठकर बात की, लेकिन लड़की नहीं मानी और बारात वापस लौट गई। मानपुर गांव के लाला राम के बेटे कृष्ण मुरारी की शादी सिकंदरा थाना क्षेत्र में तय हुई थी। शादी 29 अप्रैल को होनी थी, लेकिन लड़की के दहेज मांगने पर बारात वापस लौट गई। कृष्ण मुरारी ने बताया कि शादी बिना दहेज के तय हुई थी। पहले लड़की वालों ने हमसे कोई जेवर या किसी सामान की मांग नहीं की थी।

बारात लकड़ी वालों के यहां पहुंची तो पहले हमारा खूब आदर-सत्कार किया। बाद में वरमाला की रस्म हुई और लकड़ी अपने कमरे में चली गई। बाद में लकड़ी को फेरे के लिए बुलाया गया, हम लकड़ी के लिए जेवर लेकर आए थे, जैसे ही हमने जेवर सामने रखे, बस बात वहीं बिगड़ गई। लड़की कम जेवर लाने पर नजर हो गई और कहने लगी कि इतने कम दहेज में मैं शादी नहीं करूंगी। मेरे परिवार के लोगों ने काफी समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। लड़की के भाई और भाभी भी उसका साथ दे रहे थे। वह भी बोल रहे थे कि शादी तभी होगी जब ज्यादा जेवर लाओगे, नहीं तो बारात वापस ले जाओ। इसके बाद हमने उन्हें काफी समझाया, लेकिन बात नहीं बनी।

दूल्हा बारातियों को लेकर सिकंदरा थाने पहुंच गया। वहां उसने पुलिस को दहेज की मांग और शादी से इनकार की बात बताई। पुलिस ने लड़की पक्ष को भी थाने में बुलाया। इसके बाद दोनों पक्षों को बैठाकर बातचीत की गई। लेकिन लड़की ने किसी की बात नहीं मानी और शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद दूल्हा बिना दुल्हन के बारात वापस लेकर लौट गया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *