Nirbhik Nazar

उत्तराखंड मे मंत्री पर मुकदमा, बुरे फंसे प्रेमचंद अग्रवाल ! अब दोनों पक्षों की ओर से दर्ज हो गई क्रॉस एफआईआर

देहरादून: कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के वायरल वीडियो मामले में अब दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस एफआईआर दर्ज हो गई है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि इस मामले में क्रॉस एफआईआर दर्ज हो गई है। इस मामले की जांच ऋषिकेश कोतवाली के एसएचओ करेंगे। एसएसपी ने बताया कि तहरीर में मंत्री का नाम भी शामिल है। वित्त मंत्री की ओर से उनके गनर विनोद राणा ने सुरेंद्र सिंह नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। वहीं सुरेंद्र सिंह नेगी ने वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, पीआरओ कौशल बिजल्वाण और गनर विनोद राणा सहित अन्य के खिलाफ धारा 147, 323 और 504 के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा एक व्यक्ति से की गई मारपीट के मामले में पुलिस लगातार एक के बाद एक कार्रवाई कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद इस मामले में डीजीपी को निष्पक्ष कार्रवाई के आदेश दिए हैं। दरअसल इस पूरे मामले में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं।

हालांकि एसएसपी देहरादून दिलीप सिंह कुंवर का कहना है कि इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के गनर की तहरीर के आधार पर सुरेंद्र नेगी और धर्मवीर प्रजापति के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। साथ ही सुरेंद्र सिंह नेगी की तहरीर के आधार पर मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, उनके पीआरओ कौशल बिजल्वाण और गनर विनोद राणा सहित अन्य के खिलाफ धारा 147, 323 और 504 के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है। साथ ही इस घटना के बाद सभी गनर को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि उनकी जो सीमा है, उस सीमा में रह कर काम करें. इस घटना में भी गनर के खिलाफ जांच कराई जायेगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *