Nirbhik Nazar

पति ने घर मे रखा है हथियार, आकर कर लीजिये गिरफ्तार, पत्नी की कॉल पर पहुंची पुलिस के उड़ गए होश…पढ़ें पूरी खबर

जहानाबाद: पति-पत्नी के बीच लड़ाई और मारपीट की कई खबरों को आपने सुना होगा. कई बार तो पति से तंग आकर महिलाएं गलत फैसला भी ले लेती हैं, लेकिन बिहार के जहानाबाद का एक मामला जानकर आप भी कहेंगे कि बीबी हो तो ऐसी. पूरा मामला जहानाबाद के नगर थाना क्षेत्र के भागीरथ बिगहा मोहल्ले का है. गुरुवार (4 मई) को एक पत्नी ने पुलिस को फोन कर अपने पति को हथियार के साथ गिरफ्तार करा दिया.

ये है पूरा मामला

डायल 112 नंबर पर एक महिला इंदु देवी ने फोन किया कि उसके पति ने घर में हथियार रखा है. यह सुनकर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच गई. घर से पुलिस को देसी कार्रबाइन और एक कारतूस मिला. पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति राकेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया. थाने ले जाकर पूछताछ की.

पति ने कहा- फंसाना चाहती है पत्नी

इस संबंध में आरोपी राकेश शर्मा के पत्नी ने बताया कि पति से 12 सालों से विवाद चल रहा है. एक सप्ताह पूर्व ही दोनों के विवाद का सुलह कराया गया था. इसके बावजूद उसका पति उसके साथ मारपीट करता है. भद्दी भद्दी गालियां देता है. इंदु देवी ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि पति उसे मारने के लिए घर में हथियार लेकर आ गया था. मारपीट और पति के ताने से अजीज होकर उसने गुरुवार को डायल 112 को फोन कर पुलिस बुलाई और उसे हथियार के साथ गिरफ्तार करा दिया. वहीं पति राकेश शर्मा का कहना है कि उसका पत्नी से विवाद चल रहा है इस कारण से वह उसे फंसाना चाहती है.

एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि डायल 112 नंबर पर एक महिला का फोन आया था कि उसका पति हथियार लेकर आया है. उसे परेशान कर रहा है. पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला ने हथियार पुलिस को सुपुर्द कर दिया. बताया कि उसे मारने की प्रयास किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि पूरा मामला क्या है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *