Skip to main content

Nirbhik Nazar

केजरीवाल ने कहा – मोदी जी ! मेरे खिलाफ एक पैसे का भ्रष्टाचार मिले तो मुझे सरेआम लटका दो

दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को केंद्रीय जांच एजेंसियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनके खिलाफ एक भी पैसे का भ्रष्टाचार मिलता है तो उन्हें सरेआम लटका दिया जाए।

लुधियाना में आम आदमी क्लीनिक के उद्घाटन के मौके पर कहा कि मैं मोदी जी से कहना चाहता हूं, प्रधानमंत्री जी, अगर केजरीवाल भ्रष्ट हैं तो इस दुनिया में कोई ईमानदार नहीं है। मैं आपको बताना चाहता हूं कि जिस दिन मेरे खिलाफ एक पैसे का भ्रष्टाचार मिले, मुझे सरेआम लटका दो लेकिन यह रोज-रोज की नौटंकी और तमाशा बंद करो। मेरे पीछे सीबीआई, ईडी, आयकर और पुलिस को लगा दिया है, क्यों? सिर्फ एक ही उद्देश्य है कि किसी भी तरह साबित करना है कि केजरीवाल चोर है। यह साबित करना है कि मैं भ्रष्टाचार में शामिल हूं।

हमने पंजाब संभाल लिया, इनसे मणिपुर नहीं संभल रहा

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में शिक्षा व स्वास्थ्य का मॉडल लाने वाले सत्येंद्र जैन थे। उन्हें जेल में डाल दिया। मनीष ससोदिया को भी जेल में डाल दिया। इनके घर रेड में एक रुपया नहीं मिला। भाजपा का मकसद दोनों को बदनाम कर आप को अन्य राज्यों में सत्ता में आने से रोकना है। हमारी सरकार ने जो लोगों के शिक्षा व सेहत पर काम किया है। इससे लोगों का प्यार हमें मिल रहा है।

गुजरात, गोवा, उत्तराखंड में हम आगे बढ़ रहे हैं। इससे भाजपा घबरा गई है। कुछ महीने पहले यह कह रहे थे कि आम आदमी पार्टी से बार्डर नहीं संभल रहा। पंजाब सरकार ने बिना खून खराबे के अमृतपाल को गिरफ्तार किया। मुख्यमंत्री मान व पुलिस बधाई की पात्र है। अब इनसे (केंद्र सरकार) मणिपुर नहीं संभल रहा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *