Skip to main content

Nirbhik Nazar

रुपये नहीं दिये तो तेरे बच्चे को तंत्र क्रिया कर मार डालूंगा ! महिला को मिली फोन पर धमकी ?

फ़िरोज़ाबाद: शिकोहाबाद निवासी एक महिला के मोबाइल पर एक युवक फोन कर रुपये मांग रहा है। साथ ही धमकी दे रहा है कि रुपये न देने पर उसके बच्चे को मार देगा। मोबाइल पर आई कॉल के बाद भयभीत महिला ने शुक्रवार को शिकोहाबाद थाने में तहरीर दी है।

एक महिला एक दुकान पर पहुंची और एक नंबर पर 18 हजार रुपये डालने की बात कही। युवक को कुछ संदेह हुआ तो उसने महिला से रुपये भेजने की बात पूछी। इस पर महिला ने बताया कि एक व्यक्ति उसके फोन पर उसके बेटे को मारने की धमकी देकर उससे रुपये मोबाइल द्वारा खाते में डलवा रहा है। कुछ रुपये उसके खाते में डाल दिये हैं, लेकिन और रुपये की मांग कर रहा है। फोन पर ही युवक ने धमकी दी है कि अगर दोपहर साढ़े 12 बजे तक रुपये नहीं भेजे तो वह उसके बच्चे को मार देगा। दुकानदार ने उसे समझाया और उसको लेकर थाने आया। यहां पीड़ित महिला ने प्रभारी निरीक्षक को पूरी बात बताई। इसके बाद पीड़िता से तहरीर देने के लिए कहा।

पीड़ित महिला ने अपना नाम-पता प्रकाशित न करने की शर्त पर कहा कि उसकी मुलाकात फोन से युवक से हुई थी। उसके बाद से दोनों आए दिन बात करते रहते थे। इसके बाद युवक अब उसके बच्चे पर तंत्रमंत्र कर उसे मारने की धमकी देता है और उससे रुपये मंगवा रहा है। कुछ पैसे भी वह दे चुकी है, लेकिन अब और पैसे मांग रहा है। उसने अपने गले की सोने की चेन बेच कर रुपयों का इंतजाम किया है। प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्र का कहना है कि महिला ने उन्हें घटना की जानकारी दी है। आरोपी के नंबर की डिटेल लेकर उसका पता लगाया जा रहा है।

By अमर उजाला via Dailyhunt

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *