Skip to main content

Nirbhik Nazar

छात्रों ने लगा दिये हर-हर मोदी के नारे, जब स्कूल में शिक्षिका बोली- 2024 में नहीं आएगी मोदी सरकार…

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में एक स्कूल में शिक्षिका ने कहा कि 2024 में मोदी सरकार नहीं आएगी, इस पर कक्षा में मौजूद छात्रों ने हर-हर मोदी के नारे लगाकर जवाब दिया है। अब अभिभावकों ने शिक्षिका का विरोध जताते हुए कहा कि कक्षा में शिक्षिका को मत देने का अधिकार नहीं है।

एक अभिभावक ने ट्विटर पर किया पोस्ट

नालेज पार्क पांच स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में कक्षा आठ के एक छात्र के अभिभावक ने आरोप लगाया कि मंगलवार को कक्षा में शिक्षिका ने बच्चों को बताया कि 2024 में मोदी सरकार नहीं आएगी और जिस प्रकार से काम कर रही है, उस हिसाब से तीसरी बार सरकार नहीं आनी चाहिए। अभिभावक ने इसे ट्विटर पर पोस्ट किया है। कक्षा में मौजूद छात्रों ने हर-हर मोदी के नारे लगाकर शिक्षिका को जवाब दिया।

शिक्षिका पर कार्रवाई की मांग

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले एक अभिभावक ने ट्विटर पर पोस्ट किया कि दिल्ली पब्लिक स्कूल में सामाजिक विज्ञान की शिक्षिका ने आठवीं कक्षा के छात्रों को राजनीतिक रूप से प्रभावित करने का प्रयास किया है। उन्होंने योगी आदित्यनाथ, सांसद डा. महेश शर्मा, भाजपा विधायक तेजपाल नागर, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी और नोएडा पुलिस, बिसरख कोतवाली निरीक्षक को टैग करते हुए इस मामले को संज्ञान में लेकर शिक्षिका पर कार्रवाई करने की मांग की है। अभिभावक ने बताया कि छात्रों का मत देखकर शिक्षिका ने आखिर में कहा कि यह केवल उनका अपना मत है। अभिभावक ने इस मामले में विरोध जताते हुए कहा कि शिक्षिका को स्कूल के बाहर अपने मत रखने का अधिकार है लेकिन कक्षा में केवल शिक्षण या नैतिक शिक्षा से संबंधित बात होनी चाहिए।

प्राधानाचार्य का घटना से इनकार

प्रधानाचार्या मंजू वर्मा ने बताया कि स्कूल में इस तरह का कोई भी वाकया नहीं हुआ है। किसी भी तरह से राजनीतिक चर्चाएं नहीं की जाती हैं। स्कूल में भारत सरकार की शैक्षिक नीतियों और योजनाओं को लागू करते हैं। इसके साथ ही छात्रों के विकास पर ध्यान देते है। इस तरह की कोई भी बात स्कूल में किसी भी कक्षा में नहीं होती है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *