Nirbhik Nazar

सुकेश का लेटर बम: LG को लिखी चिट्ठी, दावा- केजरीवाल के बंगले में फर्नीचर से लेकर क्रॉकरी तक के मैंने दिए पैसे, AAP सांसद ने किया खंडन…

नई दिल्ली: महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने मंडोली जेल से ही दिल्ली एलजी को पत्र लिखा है. सुकेश चंद्रशेखर ने सीएम अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास में सजावट के सामान की खरीद की जांच की मांग की है. सुकेश ने दावा किया है कि सीएम केजरीवाल ने बड़ी संख्या में महंगी चीजें खरीदीं. आरोप है कि सीएम हाउस के लिए केजरीवाल ने राल्फ लॉरेन, विजनेयर जैसी कंपनियों के सामान लाखों रुपये में खरीदे थे.

इसके अलावा केजरीवाल पर एक दक्षिण भारतीय व्यवसायी से चांदी के क्रॉकरी सेट 90 लाख रुपयों में खरीदने का आरोप है. सुकेश ने दावा किया कि रिनोवेशन के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल ने खुद सुकेश से महंगे फर्नीचर और बिस्तर खरीदे थे जो कि फिलहाल जांच के दायरे में हैं.

सुकेश ने कहा, केजरीवाल और सत्येंद्र जैन द्वारा व्यक्तिगत रूप से फर्नीचर का चयन उन तस्वीरों के आधार पर किया गया था जो मैंने केजरीवाल और सत्येंद्र जैन को व्हाट्सएप और फेस टाइम चैट के जरिए भेजे थे. लेटर में कहा गया, 15 प्लेट और 20 चांदी के गिलास, कुछ मूर्तियां और कई कटोरे, चांदी के चम्मच, आधिकारिक आवास पर पहुंचाए गए.

45 लाख की डाइनिंग टेबल

सुकेश ने लेटर लिखकर आरोप लगाया कि सीएम केजरीवाल को मैंने खुद फर्नीचर पहुंचाया. जैतून के हरे रंग का गोमेद पत्थर से बना 12-सीटर डाइनिंग, जिसकी कीमत 45 लाख थी.

केजरीवाल ने खरीदे लाखों के फर्नीचर 

केजरीवाल ने अपने बेडरूम के लिए और बच्चे के बेडरूम के लिए 34 लाख की ड्रेसिंग टेबल खरीदी. आरोप के मुताबिक केजरीवाल ने अपने घर में 18 लाख रुपये के 7 शीशे खरीदे. इसके अलावा गलीचे, चादरें, तकिए राल्फ लॉरेन से कुल 30 टुकड़े खरीदे जिनकी कीमत कभी 28 लाख रुपये है. साथ ही 45 लाख रुपये मूल्य की 3 दीवार घड़ियां खरीदी गईं.

केजरीवाल के लिए मैंने खरीदे फर्नीचर

सुकेश ने कहा कि ये सब फर्नीचर मैंने मुंबई और दिल्ली से बिलिंग पर खरीदे थे, क्योंकि ये सभी फर्नीचर इटली और फ्रांस से मंगाए गए थे. सुकेश ने कहा सभी फर्नीचर सीधे अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास पर पहुंचाए गए और मेरे कर्मचारी ऋषभ शेट्टी द्वारा आवास में रखवाए गए.

सीएम आवास की मरम्मत को लेकर BJP हमलावर

गौरतलब है कि भाजपा ने दिल्ली सरकार पर कोविड महामारी के दौरान अरविंद केजरीवाल के आवास की मरम्मत पर 45 करोड़ रुपये खर्च करने का आरोप लगाया है. केजरीवाल के आवास के नवीनीकरण पर करोड़ों खर्च किए जाने की खबरों के मद्देनजर, दिल्ली एलजी ने मुख्य सचिव नरेश कुमार को सभी प्रासंगिक रिकॉर्ड सुरक्षित करने, रिकॉर्ड की जांच करने और एलजी के अवलोकन के लिए 15 दिनों के भीतर एक रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया.

AAP सांसद राघव चड्ढा ने खंडन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास और विमान पर खर्च की गई राशि को सूचीबद्ध किया और कहा कि बहस हर परिप्रेक्ष्य में होनी चाहिए.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *