Nirbhik Nazar

धामी का दिल्ली दौरा: केंद्रीय मंत्री और पार्टी पदाधिकारियों से करेंगे मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार व दायित्व वितरण पर भी कर सकते हैं बात !

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार दोपहर बाद नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उनका केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भेंट का कार्यक्रम है। इसके अलावा वह अन्य केंद्रीय मंत्री और पार्टी पदाधिकारियों से भी मुलाकात कर सकते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुछ दिनों पूर्व ही दिल्ली गए थे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की थी और प्रदेश के विषयों को उनके समक्ष रखा था। तब उनका केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से भी मुलाकात का कार्यक्रम था, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई। अब मुख्यमंत्री एक बार फिर दिल्ली जा रहे हैं।

माना जा रहा है कि नागरिक उड्डयन मंत्री से मुलाकात के दौरान वह प्रदेश की हेली व हवाई सेवाओं के संबंध में उनसे चर्चा करेंगे। इसके अलावा पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात के दौरान वह मंत्रिमंडल विस्तार व दायित्व वितरण को लेकर भी चर्चा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री सोमवार को वापसी करेंगे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *