Nirbhik Nazar

पोखरे में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, शौच करने गया था किशोर

मेरी पार्टी बीजेपी की ‘बी टीम’ नहीं है: कमल हासन

रामपुर/कैमूर। शौच करने गए किशोर की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। जिसका शव शनिवार की सुबह पोखरे के किनारे पानी में ग्रामीणों ने देखा। घटना कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के अमाव गांव में शुक्रवार की देर शाम की है। मृत किशोर अमाव गांव के शिवधारी राम के 14 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार बताया जाता है। परिजनों ने बताया कि वह शुक्रवार की शाम घर से शौच करने के लिए निकला था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। लेकिन कुछ पता रात को नहीं चला।

जब शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने हाईस्कूल के पास बगल में पोखरे के किनारे शव को पानी में तैरते हुए देखा और पहचान की तो जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवारवाले भागे भागे घटनास्थल पर पहुंचे। जहां किशोर के शव को लोगो द्वारा पोखरे के पानी से निकाला गया। वहीं घटना की सूचना लोगों ने करमचट थाना पुलिस को दी।

सूचना पर करमचट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शनिवार की सुबह शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर करमचट थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद ने बताया कि पोखरे में डूबने से किशोर की मौत हो गई है। जिसके शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया है।पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *