Nirbhik Nazar

गुस्से वाला चोर! नहीं कटी तिजोरी तो गुस्से मे चोर ने कर दिया पक्का वैल्डिंग…

गुरदासपुर: थाना जिला बटाला के कस्बे घुमाण के थाने की पुरानी बिल्डिंग के समीप सब पोस्ट ऑफिस (डाकघर) में चोरों द्वारा चोरी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उप पोस्ट मास्टर संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि शनिवार को छुट्टी के बाद वह और सभी कर्मचारी अपने घर चले गए थे। रविवार के बाद जब वे सोमवार को स्टाफ सदस्यों के साथ ड्यूटी पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि सामान बिखरा पड़ा था। इसी दौरान उन्होंने स्टोर रूम में जाकर देखा तो दीवार में सेंध लगाई हुई थी, जो कि पुलिस थाना घुमाण की पुरानी बिल्डिंग के साथ लगती है।

उनके मुताबिक एक अज्ञात व्यक्ति दीवार तोड़कर पोस्ट ऑफिस में दाखिल हुआ और इस स्टोर रूम में एक तिजोरी थी, जिसे वेल्डिंग सेट से तोड़ने की कोशिश की गई। चोरों के लाख प्रयास के बाद भी तिजोरी नहीं टूटी। इसी बीच गुस्से में आए चोरों ने तिजोरी को ही पक्की तरह वेल्ड कर दिया।

उसके बाद अधिकारियों ने फिर से तिजोरी को कटर से खोला, जिसमें करीब 3 लाख 75 हजार रुपए की नकदी पड़ी हुई थी। तिजोरी न टूटने के कारण बचाव हो गया। इस मामले में थाना घुमाण पुलिस मौके पर पहुंची। सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज भी चेक की गई जिसमें रात के समय एक अज्ञात व्यक्ति नजर आ रहा है। इस संबंध में घुमाण पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *