Nirbhik Nazar

लिफ्ट में दो लड़कों ने 8 वीं क्लास की बच्ची के साथ की ये बदतमीजी, डरी सहमी कोने में खड़ी रही लड़की, देखें VIDEO

गाजियाबाद: दिल्ली एनसीआर से सटे गाजियाबाद की हाईराइज सोसाइटी की लिफ्ट में एक बार फिर से कुछ मनचलों की बदतमीजी देखी गई। दरअसल, दो युवकों ने 8वीं की छात्रा को लिफ्ट में चाकू दिखाया जिसका एक सीसीटीवी फूटेज सामने आया है।  वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद पुलिस ने घटना का स्वत: संज्ञान लेते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि दो युवकों ने लिफ्ट में घूसते ही बच्ची को लिफ्ट में चाकू दिखा दिया, जिसके बाद बच्ची डरी सहमी सी लिफ्ट के एक कोने में खड़ी रही. इस घटना के बाद से बच्ची बहुत ज्यादा सहम गई।  वहीं जब इसका पता चलने पर बच्ची के पिता ने इस मामले में जब युवकों का विरोध किया तो वो उल्टा दोनों युवकों ने बच्ची के पिता को होम मिनिस्ट्री में होने की बात कहकर धमकाने लगे।

ये पूरा मामला महागुनपुरम सोसायटी का है। रविवार के दिन उनकी 12 साल की बेटी कृष्ठि जो आठवीं क्लास में पढ़ती है। वो सोसाइटी में ही दूध लेने जा रही थी, जब वो लिफ्ट से नीचे जा रही थी तभी चौथी फ्लोर से लिफ्ट में दो युवक चढ़े और दोनों युवकों में से एक लड़के ने बच्चीको चाकू दिखाया।  एक का नाम राजन मौर्य और दूसरे का नाम शारिफ अहमद है। परिजनों ने सोसायटी के स्टाफ से शिकायत की और दोनों युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *