Skip to main content

Nirbhik Nazar

मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर उत्तराखंड में भाजपा 15 मई से 15 जून तक चलाएगी विशेष जनसंपर्क अभियान – मनवीर चौहान

देहरादून: मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा अपने सांसदों के नेतृत्व में उत्तराखंड में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाने जा रही है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मोनिटरिंग किए जाने वाले इस अभियान के अंतर्गत पूरे देश की भांति उत्तराखंड में भी व्यापक जनसंपर्क एवं लाभार्थियों, विभिन्न वर्गों, वरिष्ठ कार्यकर्ता से संपर्क जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे।

15 मई से 15 जून तक विशेष अभियान चलाया जाएगा

बताया कि 30 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में केंद्रीय राजग सरकार अपने नौ वर्ष पूर्ण कर रही है। इस अवसर पर 15 मई से 15 जून तक भाजपा संगठन द्वारा एक विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसका विशेष उल्लेख स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 27 मार्च को संसदीय दल की बैठक में किया था। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया था कि अभियान के अंतर्गत पूरे देश में व्यापक जनसंपर्क, लाभार्थी संपर्क, विभिन्न वर्गों से संपर्क, वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। चौहान ने बताया कि इस केंदीय अभियान में सांसदों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। पूरे एक महीने में वह अपने पूरे क्षेत्र में व्यापक जन संपर्क करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से केंद्र की मोदी सरकार, राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों को जनता के बीच लेकर जाएंगे।

हर वर्ग तक पहुंचाया जाएगा

इस व्यापक जनसंपर्क अभियान को सर्वस्पर्शी एवं सर्वसमावेशी बनाते हुए हर वर्ग तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए शिक्षक, वकील, चिकित्सक, इंजीनियर, खिलाड़ी, कलाकार, व्यवसायी, व्यापारी जैसे प्रोफेशनल वर्गों, धार्मिक नेता, पूर्व सैनिक, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकारों भी से क्षेत्रानुसार संपर्क किया जाएगा। इस दौरान सरकार की विभिन्न योजनाओं का अभिनव ढंग से प्रदर्शन एवं प्रचार करते हुए योजनाओं के लाभार्थियों से विशेष संपर्क एवं संवाद कायम किया जाएगा । साथ ही नये मतदाताओं, विशेष संपर्क-संवाद, उनके साथ भविष्य के भारत के विषय में चर्चा होगी । सभी सांसद अपने संसदीय क्षेत्र के लिए मोदी सरकार द्वारा किए गए विशेष कार्यों को प्रचारित-प्रसारित करने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे और कृषकों, मजदूरों, गरीबों, अनु. जाति, अनु. जनजाति, पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, युवाओं, ग्रमीण विकास आदि के लिए किए गए कार्यों की जानकारी देंगे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *