Nirbhik Nazar

दो बच्चों की माँ को हुआ मजदूर से प्यार, पति ने किया विरोध तो कर दी हत्या, बनाया नाड़े को हथियार !

भिवानी: हरियाणा के भिवानी से हत्या का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने 72 घंटे के अंदर ही मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. यह मामला भिवानी के नया बाजार इलाके का है. यहां रहने वाले सतीश और ज्योति की शादी 12 साल पहले हुई थी दोनों के दो बच्चे थे. परिवार के सभी लोग बेहद खुश थे. दोनों ने अपना घर बनवाने का काम शुरू किया और इनके घर में मजदूरी करने एक 41 साल का रोहतास नाम का शख्स आया. इस दौरान सतीश की पत्नी ज्योति का मजदूर रोहतास के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गए.

अवैध संबंध के चलते हुई हत्या

जब सतीश को अपनी पत्नी के अवैध संबंध के बारे में पता चला तो वह इसका विरोध करने लगा. फिर ज्योति और रोहतास ने सतीश को रास्ते से हटाने का प्लान तैयार किया.  5 मई की रात को रोहतास ने सतीश को शराब पिलाई. फिर उसे अपने ई-रिक्शा में बैठाकर गुजरानी रोड पर ले गया. जहां उसने अपने पजामे के नाड़े से सतीश का गला घोटकर मौत के घाट उतार दिया.

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

इस मामले एएसपी लोगेश कुमार ने बताया कि  CIA-1 व साइबर थाना पुलिस ने जांच करते हुए 72 घंटे में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद दो दिन की रिमांड हासिल की. पुलिस ने बताया कि मृतक सतीश दो बच्चों का पिता था और प्रेमी रोहतास अविवाहित है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *