Nirbhik Nazar

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के होटल मैनेजमेंट विभाग में बने दो और कीर्तिमान, लगी लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की मोहर, पढ़ें पूरी खबर

देहरादून: देहरादून में ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट विभाग में बने दो और कीर्तिमानों पर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की मोहर लग गई है। सबसे कम समय में सबसे ज्यादा मोमोज और डेयरी बेस्ड बेवरेजेस बनाने के इस रिकॉर्ड को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में आज आधिकारिक तौर पर रजिस्टर कर लिया गया। इस के साथ ही यूनिवर्सिटी के पास अब एचएम विभाग के दो गिनेस और छह लिम्का बुक रिकॉर्ड्स हो गए हैं।

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के होटल मैनेजमेंट विभाग पिछले साल 6 मई की मोमोज और 21 मई को डेयरी बेस्ड बेवरेजेस बनाने का रिकॉर्ड बनाया था। विभाग के एक्सपर्ट्स ने ‘द डिमसुम्स क्विस्ट’ नाम के इवेंट में एक घंटे 47 मिनट और 6 सेकंड में 2496 तरह के मोमोज बनाए थे। इस के 15 दिन बाद इन एक्सपर्ट्स ने ‘मिल्क मॉनिया’ नाम के इवेंट में एक घंटे 15 मिनट के रिकॉर्ड समय में 560 तरह के डेयरी बेस्ड बेवरेजेस बनाए ।

इन दिनों रिकॉर्ड्स के दौरान लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के आब्जर्वरस पूरे समय मौजूद रहे। इन की अनकट वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई। आब्जर्वरस के कमेंट्स और सारे तथ्यों की बारीकी से जांच करने के बाद लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने इन दोनों कीर्तिमानों को रजिस्टर किया है। औपचारिक रूप से इनके सर्टिफिकेट आज दिए गए।

ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रेसिडेंट, प्रो. (डॉ.) कमल घनशाला ने होटल मैनेजमेंट विभाग को इन नए रेकॉर्ड्स के लिए बधाई दी। विभाग की टीम ‘इनक्रेडिबल ऑफ 26’ द्वारा बनाए गए इन 2496 तरह के मोमोस में इनकी 624 राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय वेराइटीज शामिल थीं। मिल्क मॉनिया रिकॉर्ड बनाने वाली टीम में 16 सदस्य थे। टीम का नेतृत्व विभाध्यक्ष अमर डबराल और फैकल्टी मेंबर्स श्री मोहसिन खान, सुनील कुमार और योगेश उप्रेती ने किया।

 

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *