Nirbhik Nazar

प्रेमिका को बिना हेलमेट घुमा रहा था प्रेमी ! पत्नी थी अंजान, पुलिस ने पत्नी को, फ़ोटो समेत भेज दिया चालान…और फिर…

तिरुवनंतपुरम: अपने पार्टनर को धोखा देना कभी भी किसी के लिए अच्छा नहीं हो सकता। आप लाख इस चीज को छुपा लें लेकिन एक न एक दिन यह बात आपके जीवनसाथी को पता चल ही जाता है। हाल में ही केरल के तिरुवनंतपुरम से एक मजेदार घटना सामने आई है। यहां पर एक पति अपनी पत्नी को धोखा देते हुए पकड़ा गया। इस घटना में सबसे बड़ी चीज ये है कि शख्स की धोखेबाजी ट्रैफिक में लगे स्पीड कैमरे की वजह से पकड़ी गई है। जी हां, हम मजाक नहीं कर रहे हैं। ये बात बिल्कुल सच है।

पत्नी को दे रहा था धोखा, घर पर चालान सहित दूसरी महिला के साथ आई फोटो

दरअसल, केरल के ट्रैफिक कंट्रोल रूम ने एक व्यक्ति के घर चालान भेजा। ट्रैफिक कंट्रोल रूम ने चालान के साथ CCTV में कैद फोटो को भी भेजा दिया। व्यक्ति जिस गाड़ी को चला रहा है वह गाड़ी उसकी पत्नी के नाम पर थी इसलिए चालान सीधे उसकी पत्नी के हाथों में थमाई गई। जब पत्नी ने चालान के साथ आए उस फोटो को देखा तो वह देखकर सन्न रह गई। फोटो में उसका पति एक दूसरी महिला के साथ बिना हेलमेट स्कूटर चलाकर जा रहा था और चालान भी इसी बात के लिए कटा था क्यों कि दोनों लोग बिना हेलमेट के ही सवारी कर रहे थे।

महिला ने पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया

फिर क्या था पत्नी फोटो देखते ही आग बबूला हो गई और पति से दूसरी महिला के बारे में पूछने लगी। पति ने अपनी पत्नी को बताया कि स्कूटर पर बैठी महिला एक राहगीर थी और वह सिर्फ उसे लिफ्ट दे रहा था। जिसके बाद दोनों पति-पत्नी में जमकर कहासुनी हुई। पत्नी का आरोप है कि उसके पति ने इस बात के लिए उसे और उसके बच्चे को पीटा। पत्नी ने कर्माना पुलिस स्टेशन में अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया जिसके बाद पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *