मोहनियाँ कैमूर। एचएच दो पर इन दिनों ओवरलोड बालू लदे ट्रकों की वजह से काफी लंबा जाम लग रहा है। इसी जाम में ट्रक के खराब की होने से एक ट्रक चालक फंस गया। जिसे पुलिस कर्मियों ने उस ट्रक चालक को पीट पीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। जिसका इलाज के लिए ग्रामीणों की मदद से निजी क्लिनिक में ले जाया है।जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।
मामला मोहनियां थाना क्षेत्र के एनएच दो का है। घायल ट्रक चालक ने बताया कि वह नासिक से प्याज लादकर डोभी जा रहा था। इसी मोहनियां में एनएच दो पर उसका ट्रक खराब हो गया और जाम में फंस गया। रास्ते में ट्रक खड़ा देख पुलिस कर्मियों ने बिना पूछे आकर लाठी से मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। मारपीट में कान से खून निकलने लगा और हाथ पैर सहित कई अंगों में चोट लगा है।