Nirbhik Nazar

Graphic Era की Silver Jubilee (Grafest) : आयुष्मान खुराना संग झूमे-नाचे स्टूडेंट्स, खुराना के गानों ने सबका मन मोहा…

देहरादून: Graphic Era विवि की Silver Jubilee पर आयोजित उत्साही रंगों से सराबोर उत्सव `Grafest’ का आगाज करते हुए लोकप्रिय हिंदी-पंजाबी कलाकार Actor आयुष्मान खुराना ने पहले दिन न सिर्फ Students को मस्ती में डुबोए रखा बल्कि अपनी एक के बाद एक शानदार पेशकश से उनको खूब झुमाया-नचाया.ताल से ताल मिलाने के लिए मजबूर-मदहोश कर दिया .Chief Guest और उत्तराखंड के Higher और Medical Education मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि देश के 122 विवि देखने के बाद वह कह सकते हैं कि GE का पढ़ाई का माहौल The Best है.इसकी विशिष्ट उपलब्धियों का जवाब नहीं है.

अपने पसंदीदा गायक आयुष्मान को सामने स्टेज पर देख हजारों की तादाद में मौजूद छात्र-छात्राएं कई घंटे जमकर उनके गाए हिंदी-पंजाबी गानों पर थिरके. आयुष्मान ने अपने नये और पुराने गीतों से ऐसा जादू और समां बांधा कि Students शुरू में तो थिरकते रहे, लेकिन जल्द ही सब एक साथ हजारों के समूह में जोरदार ढंग से खूब उत्साह के साथ नाचने लगे. ऐसा सिलसिला लगातार चलता रहा। छात्र और छात्राएं तब और उत्साह में Dance करने लगे जब आयुष्मान ने लोकप्रिय गाने “माहिया ना आया मेरा, रांझाना ना आया मेरा, आंख्खा दा नूर वेखके आंखियांच  हांजू रुडदे…” गाने पेश किए.इस दौरान नाच रहे Students के कदमों की रफ्तार बहुत तेज होने के साथ वे खुद भी सुर से सुर मिला के गाने भी लगे। 

आयुष्मान ने युवाओं का जोश देखकर खुद को रोका नहीं.वह एक के बाद एक गानों की झड़ी लगाते रहे. उनके गानों- “जादों अम्बरान बरसया पानी, चले चल मुडये संजना, चल मुडये बंधेया, चल मुडये उस राह जित्ते, जित्ते बसदी खुदाई… ” और  “तेरी मेरी ऐसे जुड़ गई कहानी कि जुड़ जाता जैसे दो नदियों का पानी… मुझे आगे तेरे साथ बहना है…ये दुनियां मिले ना मिले हमको, खुशियां भगा देंगी हर गम को, तुम साथ हो फिर क्या बाकी हो, मेरे लिए तुम काफी हो….” पर माहौल और नजारा देखने लायक था. “अरे अभी अभी प्यारा सा चेहरा दिखा है, जाने क्या कहूं उसपे क्या लिखा है, गहरा समंदर दिल डूबा जिसमें, घायल हुआ मैं उस पल से इसमें, नैना का क्या कसूर…” गाना भी माहौल में खूब जोश भरने में सफल रहा।

Graphic Era Group of Institutioons के Chairman डॉ कमल घनशाला ने विवि के 25 वर्षों के सफल-सुनहरे सफर की चुनौतियों और कामयाबियों और संघर्ष-कोशिशों को पेश किया.उन्होंने कहा कि स्नातक स्तर पर 84 लाख रुपये से अधिक के पैकेज पर छात्रा का पहुंचना और दुनिया को एक के बाद एक नई खोजों के रूप में बेशकीमती उपहार देने सरीखी उपलब्धियां GE को ख़ास-अलग पहचान दे रही हैं।

GE समूह की VC राखी घनशाला, राज्य के चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ आशुतोष स्याना, ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ नरिंदर सिंह, महानिदेशक डॉ संजय जसोला, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ आर गौहरी और अन्य ओहदेदार-शिक्षक भी आयुष्मान की लाजवाब पेशकश का लुत्फ़ लेने में शुमार रहे.कल (14 मई) को Grafest में प्रसिद्ध गायिका नेहा कक्कड़ अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *