Nirbhik Nazar

56 वोट से चुनाव हारा किन्‍न्‍र प्रत्‍याशी, तो गुस्‍सा हुए किन्‍न्‍रों ने कर दिया हँगामा…!

चंदौलीयूपी निकाय चुनाव की मतगणना जारी है। वहीं कई जगह फेरबदल होते हुए कई दिग्‍गज प्रत्‍याशी हारे हैं तो कई नए चेहरों को जीत मिली है। वहीं वाराणसी के चंदौली में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक किन्‍नर प्रत्‍याशी के हारने पर उसके साथ‍ियों ने मतगणना के दौरान भेदभाव का आरोप लगाते हुए खूब विरोध प्रदर्शन किया।

क्‍या है पूरा मामला

बताया जा रहा है क‍ि पीडीडीयू नगरपालिका परिषद के लिए केंद्रीय विद्यालय में बने मतगणना स्थल पर निर्दल प्रत्याशी सोनू किन्नर के समर्थन में किन्नरों ने किया हंगामा। 56 मत से हार जीत के बीच मतगणना में अनियमितता का आरोप लगाने के साथ किन्नरों की टोली ने खूब विरोध प्रदर्शन किया। किन्‍नरों के विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा और किन्‍नरों को समझाने की कोशिश की। लेकिन किन्‍न्‍र अपनी मांग पर अड़े रहे। उनका कहना था क‍ि मतगणना के दौरान उनके साथ भेदभाव किया गया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *