Nirbhik Nazar

परिजन पहुँच पुलिस के पास भी गए लेकर, फिर भी दूल्हा बनने के लिए नहीं हुआ राजी, तोड़नी पड़ी शादी, जानिए कारण…

अमरोहा : अमरोहा के डिडौली में शादी से पंद्रह दिन पहले युवक ने लड़की का रंग काला बता कर शादी करने से इनकार कर दिया। परिजनों के काफी समझाने के बाद भी नहीं माना तो उसे कोतवाली लेकर पहुंचे। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद भी युवक मानने को तैयार नहीं हुआ। बाद में लड़की वालों ने भी शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से रिश्ता टूट गया। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किसान का परिवार रहता है। उनके बेटे की शादी संभल जनपद के गांव निवासी युवती के साथ तय हुई थी। दोनों परिवारों के बीच शादी की तैयारियां चल रही थी। 29 मई को शादी की तारीख तय हुई, लेकिन रविवार को अचानक युवक ने लड़की का रंग सांवला बताकर शादी करने से मना कर दिया।

जिससे उसके परिजनों के होश उड़ गए। काफी समझाने के बाद भी युवक शादी करने को तैयार नहीं हुआ। लिहाजा उसके परिजन युवक को लेकर डिडौली कोतवाली पहुंचे और पुलिस को पूरा मामला बताया। पुलिस ने भी युवक को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुआ। थाने में करीब दो घंटे तक विवाद की स्थिति बनी रही। इसके बाद पुलिस ने लड़की पक्ष से फोन पर बात की। पुलिस की बात सुनने के बाद लड़की पक्ष ने भी शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से शादी को रद्द कर दिया गया है। ये मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। सीओ सिटी विजय कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से शादी को रद्द कर लिया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *