Nirbhik Nazar

पूर्व PM की पोती ने ‘राजपरिवार’ पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप, उत्तराखंड DGP के पास पहुंचा हाईप्रोफाइल मामला

देहरादून: ओडिशा राजघराने से जुड़ा एक हाईप्रोफाइल परिवार का मामला इन दिनों खूब चर्चा में है। मामला भले ही पारवारिक हो, लेकिन देहरादून से जुड़े होने के कारण ये प्रकरण उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के पास पहुंच गया है। शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि संबंधित थाना राजपुर से कार्रवाई ना होने के चलते डीजीपी से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई गई है। डीजीपी ने देहरादून एसएसपी को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। दरअसल मामला पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह की पोती अद्रिजा मंजरी सिंह देव के साथ ससुराल वालों की ओर से मारपीट और घरेलू हिंसा का है।

पुलिस शिकायत के अनुसार, मामला अद्रिजा मंजरी के पति अरकेश नारायण सिंह देव बोलनगीर के राजपरिवार से जुड़ा है। शिकायतकर्ता महिला के अनुसार उनके ससुराल पक्ष का एक घर देहरादून में भी है। यही कारण है कि शिकायतकर्ता महिला अद्रिजा मंजरी ने अपने पति अरकेश और ससुराल पक्ष के खिलाफ मारपीट एवं घरेलू हिंसा को लेकर राजपुर पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई न होने के चलते डीजीपी को शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।

अद्रिजा मंजरी सिंह देव के अनुसार, 23 नवंबर 2017 में उनका विवाह राज घराने के वारिस अरकेश के साथ बड़ी धूमधाम से हुआ था। शादी के बाद दोनों देहरादून के राजपुर स्थित एक बंगले में रहते थे। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच अनबन होने लगी। मामला घरेलू हिंसा तक बढ़ गया। ऐसे में महिला के अनुसार वह अपने साथ होने वाले घरेलू हिंसा को लेकर कई बार थाना राजपुर में शिकायत करती रही, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शिकायतकर्ता महिला के अनुसार 13 मई 2023 को मामला इतना बढ़ गया कि उनके पति ने कुछ महिलाओं द्वारा जान से मारने की नियत से घर में घुसकर हमला तक कर किया, जिससे कारण वह बुरी तरह घायल तक हो गई।

इतना ही नहीं महिला का आरोप है कि उनके पति और ससुराल वालों ने शादी के कुछ समय बाद से ही दहेज में करोड़ों रुपये की मांग को पूरा करने के लिए मानसिक उत्पीड़न करना भी शुरू कर दिया था। आरोप के अनुसार सितंबर 2022 में महिला के पति अरकेश द्वारा न सिर्फ तलाक लेने के लिए कागज भेजे गए, बल्कि पत्नी को घर से बाहर निकालने की सुनियोजित योजना भी बनाई गई। शिकायतकर्ता महिला के अनुसार वर्तमान में पति ने घर पर निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे के अलावा गार्ड सहित अन्य कर्मचारियों को उन्हें तंग और परेशान करने की नियत से रखा है।

वही दूसरी तरफ शिकायतकर्ता महिला के पति का आरोप है कि उसको गलत फंसाया जा रहा है। पत्नी उससे डिमांड के तहत न सिर्फ 100 करोड़ रुपये की डिमांड कर रही है, बल्कि ओडिशा के एक विधानसभा सीट से एमएलए चुनाव का टिकट भी मांग रही है। उसी सब के चलते यह ड्रामा रचा जा रहा है।

साभार – india tv

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *