Nirbhik Nazar

हरीश रावत करेंगे “कांग्रेस से जुड़िए यात्रा” प्रारंभ, सोशल मीडिया पर ज़ाहिर की इच्छा…

देहरादून। पूर्व सीएम हरीश रावत ने उत्तराखंड में कांग्रेस से जुड़िए यात्रा प्रारंभ करने की घोषणा की है। रावत के मुताबिक अब वो अपना समय उत्तराखंड और खासकर हरिद्वार- अल्मोड़ा को देंगे। सोशल मीडिया पोस्ट में हरीश रावत ने लिखा है कि अब वो अपने को उत्तराखंड तक ही सीमित करते हुए एक रिजर्व प्लेयर के तौर पर रखेंगे रावत के मुताबिक उनकी राजनीतिक पारी में कांग्रेस पार्टी के साथ ही अल्मोड़ा और हरिद्वार का विशेष योगदान रहा है। इसलिए वो इन दो जिलों पर खासकर फोकस करेंगे साथ ही पूरे प्रदेश भर में कांग्रेस से जुड़िये यात्रा करेंगे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में बड़ा लाव तरकर नहीं होगा वो ये चार साथियों के साथ यात्रा करते हुए, लोगों से संवाद करेंगे। इससे के जरिए वो जनता का कर्ज उतारने का प्रयास करेंगे।

बाघ- गुलदारों को दूसी जगह भेजे सरकार

हरीश रावत ने पहाड़ में बाघ गुलदार के बढ़ते हमलों पर चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार से देश हरीश रावत ने पहाड़ में बाघ गुलदार के बढ़ते हमलों पर चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार से इन्हें देश के दूसरे जंगलों में शिफ्ट करने की मांग की है। रावत ने कहा है कि बाध और गुलदार के डर से पहाड़ के कई गांव भुतहा बनते जा रहे हैं। सरकार तत्काल इस समस्या का समाधान करे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *