Nirbhik Nazar

DJ पर गाना बजाने को लेकर भिड़े घराती-बराती, दुल्हन बोली मैं ससुराल नहीं जाती, टूट गई शादी…!

एटा: शहर के मोहल्ला किदवई नगर स्थित एक गेस्ट हाउस मैं दुल्हन को लेकर लड़की पक्ष मैनपुरी के कस्बा कुरावली से सोमवार की शाम आया था। देर रात डीजे पर पसंद का गाना बजाने को लेकर घराती और बराती भिड़ गए और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हा सहित तीन को हिरासत में ले लिया, दूल्हा पक्ष की गुंडई देखकर दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया।

जिला मैनपुरी थाना कुरावली के मोहल्ला जैन गली निवासी अमित कुमार (दुल्हन का मामा) ने बताया कि कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित मानपुर कांशीराम काॅलोनी निवासी दूल्हा तरुण कुमार के साथ भांजी सनम की शादी तय हुई थी। दुल्हन को लेकर अपने रिश्तेदारों के साथ गेस्ट हाउस सोमवार की देर शाम पहुंच गया। यहां लग्न आदि की प्रक्रियाएं पूर्ण हो गईं और घराती व बराती दावत खाने लगी। डीजे पर दुल्हन सनम के परिवारिजन डांस कर रहे थे तभी दूल्हा का भांजा बौबी डीजे पर अपनी पसंद का गाना बजवाने और डांस करने की जिद करने लगा। इसका दुल्हन पक्ष के लोगों ने विरोध किया तो दूल्हा के भांजी, भाई अरुण कुमार आदि ने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद शादी समरोह में हंगामा खड़ा हो गया।

बताया कि इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस ने मारपीट करने वाले अरूण, बौबी और दुल्हा तरुण को हिरासत में ले लिया। तब भांजी सनम ने दूल्हा से शादी करने से इन्कार कर दिया। बता दें कि दुल्हन की ओर से शादी से इन्कार करने पर पूरी रात मान मनोबल चलता रहा, लेकिन दुल्हन शादी करने को राजी नहीं हुई। तब मंगलवार की दोपहर में लड़की पक्ष की ओर से खर्च की गई रकम व सामान लौटाने पर समझौता हुआ। इसके बाद पुलिस ने दूल्हा व अन्य को छोड़ दिया।

प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि डीजे पर गाने बचाने को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। दुल्हन पक्ष ने मारपीट कर महिलाओं के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया। इधर, दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है ।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *