Nirbhik Nazar

ई- रिक्शा का था विवाद, फूफा ने पेट्रोल डालकर भतीजे को लगा दी आग, बचाने में पत्नी व दो पड़ोसी भी झुलसीं

कानपुर। यूपी के कानपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। फूफा और भतीजे ने पार्टनरशिप में ई रिक्शा निकलवाया था। दोनों में उसी को लेकर अक्सर विवाद होता था। यह विवाद इतना बढ़ा कि फूफा ने अपने भतीजे को बाल्टी भर पेट्रोल से नहला दिया और आग लगाकर फरार हो गया। युवक को बचाने के चक्कर में तीन महिलाएं भी झुलस गईं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

क्या है मामला?

जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय रामकुमार अपनी 35 वर्षीय पत्नी सपना के साथ कैंट के बदलीपुरवा इलाके में रहते हैं। पड़ोसियों का कहना है कि कोरोन महामारी के समय रामकुमार के फूफा राम नारायण उनके पास रहने के लिए आए थे। उनकी उम्र करीबन 62 वर्ष है। लगभग डेढ़ साल पहले फूफा भतीजे ने मिलकर एक ई रिक्शा परचेज किया। पर कहते हैं कि पार्टनरशिप का व्यापार ज्यादा सफल नहीं होता है। वही इनके मामले में भी हुआ। कुछ दिन बाद ही ई रिक्शा को लेकर फूफा और भतीजे में विवाद शुरु हो गया। यह विवाद इतना बढ़ कर यह रूप अख्तियार कर लेगा। इसकी कल्पना किसी ने भी नहीं की थी।

भतीजे पर पेट्रोल उड़ेलकर लगा दी आग

बताया जा रहा है कि राम नारायण मंगलवार की सुबह एक छोटी सी बाल्टी में पेट्रोल भरकर अपने भतीजे रामकुमार का इंतजार कर रहा था। जैसे ही रामकुमार घर से बाहर की तरफ निकला तो मौके की ताक में बैठे राम नारायण ने उस बाल्टी का पेट्रोल उड़ेल दिया और आग लगाकर भाग निकला। रामकुमार के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी पत्नी सपना और अन्य पड़ोसी महिलाएं इकट्ठा हो गईं। आसपास चीख पुकार मच गई। रामकुमार को बचाने के लिए महिलाएं उसकी आग बुझाने लगीं। पर आग बुझाते बुझाते तीनों महिलाएं खुद भी झुलस गईं।

घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

मामले की सूचना मिलते ही कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए उर्सला अस्पताल में एडमिट कराया। पुलिस का कहना है कि ई रिक्शा के विवाद में फूफा ने अपने भतीजे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया। उसे बचाने के चक्कर में तीन महिलाएं झुलस गईं। बहरहाल, पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *