Nirbhik Nazar

वरिष्ठ पत्रकार जय सिंह रावत को मिला पहला पंडित भैरव दत्त धूलिया सम्मान…

देहरादून: आजादी के आंदोलन में मुख्य भूमिका निभाने वाले उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध साप्ताहिक अखबार कर्मभूमि के संस्थापक सम्पादक भैरव दत्त धूलिया सम्मान वरिष्ठ पत्रकार जय सिंह रावत को प्रदान किया गया। गुरुवार की शाम दून सर्वे चौक स्थित ऑडिटोरियम में प्रख्यात पर्यावरणविद व पद्म पुरस्कार से सम्मानित चंडीप्रसाद भट्ट, इतिहासकार प्रो. शेखर पाठक व प्रेस क्लब आफ इंडिया के अध्यक्ष उमाकांत लखेड़ा ने सम्मानित किया। जय सिंह रावत को सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र, शाल व 1 लाख की धनराशि प्रदान की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने साप्ताहिक कर्मभूमि के आजादी के आंदोलन व बाद में सराहनीय भूमिका को याद किया। सम्पादक पंडित भैरव दत्त धूलिया के लैंसडौन, कोटद्वार, बनारस, पटना ,मेरठ के ऐतिहासिक सफर को लोगों के सामने रखा। प्रो. पाठक ने आजादी के समय उत्तराखण्ड से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों स जुड़े तथ्य भी सामने रखे। पाठक ने पंडित भैरव दत्त धूलिया के साथ जुड़े अपने संस्मरणों को भी याद किया। प्रो शेखर पाठक ने स्वतंत्रता आंदोलन में पंडित भैरवदत्त धूलिया की जेल यात्रा से लेकर उत्तर प्रदेश की विधानसभा तक पहुंचने की कहानी का सारगर्भित वर्णन किया।

कई पुरुस्कारों से सम्मानित चंडीप्रसाद भट्ट ने पंडित भैरव दत्त धूलिया के सामाजिक व राजनीतिक मुद्दों के प्रति संवेदनशीलता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक बुराइयों के खिलाफ हो रहे आंदोलनों को पंडित भैरव दत्त धूलिया अपने पत्र में विशेष जगह देते थे। और हमेशा उत्साहवर्द्धन करते रहते थे। बे एक विद्वान व संवेदनशील इंसान थे। भट्ट ने पर्यावरण से जुड़े खतरों से भी आगाह कराया। वरिष्ठ पत्रकार उमाकांत लखेड़ा ने साप्ताहिक कर्मभूमि की उत्तराखण्ड के पाठकों के बीच अहमियत को उदाहरण देकर प्रस्तुत किया। और कहा कि आज मीडिया को पंडित भैरव दत्त धूलिया के पत्रकारीय मूल्यों से शिक्षा लेनी चाहिए। पंडित भैरव दत्त धूलिया सम्मान से सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार जय सिंह रावत ने कर्मभूमि फाउंडेशन के आभार जताते हुए कहा कि मौजूदा दौर में मीडिया के सामने कई चुनौतियां खड़ी हैं।

साप्ताहिक कर्मभूमि में पंडित भैरव दत्त धूलिया ने सामाजिक व राजनीतिक मूल्यों के उच्च मानदंड स्थापित किये। कार्यक्रम का संचालन जर रहे हिमांशु धूलिया ने फ्रीडम फाइटर भैरव दत्त धूलिया की जीवन यात्रा का वर्णन किया। कर्मभूमि फाउंडेशन के सचिव तिग्मांशु धूलिया ने पत्रकार जय सिंह रावत के पत्रकारिता क्षेत्र में योगदान का उल्लेख किया। कार्यक्रम के अंत में सुमित्रा धूलिया ने मौजूद मेहमानों का आभार जताया। इस मौके पर देहरादून समेत प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आये लोगों की खासी तादात भी उत्साहवर्द्धक रही।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *