Nirbhik Nazar

शादी की तमन्ना थी कुँवारे चले आए, जैसे गए थे वैसे बेचारे चले आए ! स्टेज पर दूल्हे का कांपा हाथ, दुल्हन ने लौटाई बारात…

कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में वरमाला के समय दूल्हे का हाथ कांप गया। ये देख दुल्हन आपे से बाहर हो गई और नाराजगी जाहिर करते हुए सबके सामने शादी से इनकार कर दिया। इस लेकर दाना पक्षा में थाने में बकायदे पंचायत भी हुई। लेकिन दुल्हन मानने को राजी नहीं थी। अंत में दोनों पक्ष थाने से अपने-अपने घर वापस चले गए। ये मामला कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। युवती की शादी कारारी थाना क्षेत्र के एक युवक के साथ तय हुई थी। मंगलवार को वर पक्ष धूमधाम के साथ बारात लेकर लड़की पक्ष के घर पहुंचा। नाश्ता- पानी के बाद द्वारचार की रश्म हुई। इसके बाद वरमाता के लिए दुल्हा-दूल्हन स्टेज पर आए। जैसे ही दूल्हा वरमाला लेकर पास पहुंचा तभी दुल्हन ने उसका हाथ कांपते हुए देख लिया। इससे वह खफा हो गई। उसने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन ने दूल्हे की गंभीर बीमारी का शिकार बताया वर पक्ष केलोगों ने समझाने की कोशिश की कि ऐसी कोई बात नहीं है। दूल्हे का अचानक हाथ कांपा है। लेकिन दुल्हन सुनने को राजी नहीं थी।

सूचना मिलने पर यूपी-112 मौके पर पहुंची दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे। जानकारी पर कोखराज थाने को भी पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को थाने लेकर आई। बुधवार को करीब 11 बजे तक थाना में पंचायत चली। शादी के लिए लड़की तैयार नहीं थी। अंत में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। इसके बादवर और कन्या दोनों पक्ष अपने-अपने घर चले गए।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro

Our Visitor

0 7 0 1 8 2
Users Today : 19
Users Last 30 days : 655
Total Users : 70182

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *