Nirbhik Nazar

मौत के बाद भी नर्सिंग होम वसूलता रहा पैसा ? परिजनों का आरोप – जल्दी होश आ जाएगा कहकर वसूल लिए 12 लाख, फिर मचा हँगामा…

कानपुर: जिले के मधुराज नर्सिंग होम में भर्ती एक 40 वर्षीय व्यक्ति की वेंटिलेटर पर मौत हो गई। नर्सिंग होम के डॉक्टरों ने मौत की बात को छुपा कर जीवित रहने की बात कहते हुए परिजनों से लाखों रुपए हड़प लिए। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो उन्होंने अस्पताल में हंगामा कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने गुंडई का परिचय देते हुए परिजनों को धमकाने का काम किया। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया।

मधुराज नर्सिंग होम ने अच्छा इलाज होता है इसलिए किया था भर्ती

सरसोल के रहने वाले भानु प्रताप सिंह ने बताया कि उनके बेटे राजू सिंह दुर्घटना का शिकार हो गए थे। 11 तारीख को राजू को मधुराज नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। उनका कहना था कि नर्सिंग होम में अच्छा इलाज होता है यही सोचकर बेटे को यहां भर्ती कराया था। ईलाज में लाखों रुपए लग गए लेकिन बेटे की जान नहीं बच सकी।

10 से 12 लाख रुपए अस्पताल वालों ने ले लिए, जान भी नहीं बची

वहीं मृतक के भाई पुष्पेंद्र सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि 10 से 12 लाख रुपए अस्पताल वालों ने ले लिए और कहा कि जल्दी होश आ जाएगा। ये लोग होश आने की बात कहते रहे। पुष्पेंद्र का कहना था कि परसों से भाई से मिलने नहीं दिया और आज अचानक बताया कि उसकी मौत हो गई है। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन के लोगों ने मारपीट और बदसलूकी भी की। पीड़ित परिजनों ने पुलिस पर भी अस्पताल प्रबंधन से मिलीभगत के आरोप लगाए हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *