Nirbhik Nazar

प्रवासियों का इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में ऐसे खोला जा रहा है खाता,मिलेगा एक हजार की सहायता राशि

PM मोदी का विपक्ष पर प्रहार, कहा- पूर्व सरकारों में किसानों का भला करने की नहीं थी नीयत

रामपुर/कैमूर। कोरोना काल के लॉक डाउन के दौरान बाहर में दूसरे राज्यों व शहरों में कमाने के लिए गए प्रवासी अपने गांवों में लौटे। रामपुर प्रखंड कई गांवों के लौटे प्रवासियों को उन्हें प्रखंड के क्वारन्टीन सेंटर में रखा गया था। जहां उन्हें सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी थी। प्रवासियों को घर लौटने पर क्वारन्टीन सेंटर से जाने के पहले उनका खाता नंबर,आधार, व डिटेल्स लिया गया था। क्योंकि सरकार द्वारा प्रवासियों को लौटने उनके किराया खर्चा के लिए 1 हजार रूपये में खाते में भेजने की बात कही गयी थी।

इस दौरान प्रवासियो का खाता व आधार लेकर मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना के तहत 1000 रुपये भेजा भी गया। लेकिन कई प्रवासियों का खाता व आधार में गड़बड़ी व मिसमैच होने, बैंक खाता नहीं होने के कारण उनका नाम रिजेक्ट व मिसमैच होने के कारण रद्द हो गया। जिसके बाद प्रवासियो को सूचना देकर अब जिनका खाता नहीं है उनका रामपुर प्रखंड मुख्यालय में बुलाकर इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खाता खोलवाया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, रामपुर प्रखंड मुख्यालय के सभाकक्ष भवन में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक डाक घर खरेंदा के शाखा डाक पाल अभिनाश कुमार सिंह व खजुरा के शाखा डाकपाल सुधाकर पाठक द्वारा प्रवासियो का खाता खोला जा रहा है। बताया जाता है कि शनिवार को 20 प्रवासियो का खाता खोला गया।प्रवासियो का खाता खोलने के लिए आधार व मोबाइल नंबर के साथ 100 रुपये लग रहा है।

क्योंकि जीरो बैलेंस पर खाता नहीं रहा है। 100 रुपये प्रवासियो के खाते में जमा हो जायेगा। एक सप्ताह तक प्रवासियों का खाता खोला जायेगा। हाथों हाथ खाता खोला जा रहा है। उनका पासबुक भी दिया जा रहा है। इस संबंध में रामपुर बीडीओ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि जिन प्रवासियो का खाता नहीं था। उनके खाता रामपुर में दो डाक घरों में खोलवाया जा रहा है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *