Skip to main content

Nirbhik Nazar

देहरादून: मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अमी याग्निक ने उठाए सवाल

देहरादून: कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व सांसद अमी याग्निक पहुंची हैं. इसी बीच उन्होंने मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल को लेकर सवाल खड़े किए. साथ ही केन्द्र सरकार पर देश की सभी संपत्तियों को कॉरपोरेट घरानों को बेचने का आरोप लगाया है.

राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व सांसद अमी याग्निक ने कहा कि पिछले 9 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक भी सवाल का जवाब नहीं दे पाए हैं, लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी को अपनी चुप्पी तोड़ी नहीं चाहिए. क्योंकि अब ऐसा समय आ गया है कि उन्हें सवालों के जवाब देने चाहिए. राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी सरकार से कई सवाल पूछे, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार किसी भी सवाल का जवाब देना नहीं चाहती.

अमी याग्निक ने कहा कि यह सवाल देशवासियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं. क्योंकि जब प्रधानमंत्री मोदी वोट मांगते समय जनता से यह कहते हैं कि मुझे देखकर वोट करो,लेकिन जनता का कोई काम नहीं होता है. उन्होंने कहा कि विदेशों में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भले ही तालियां बटोरते हैं, लेकिन देश के सवालों से उनका कोई सरोकार नहीं है. मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद महंगाई और बेरोजगारी में बेतहाशा वृद्धि हुई है. पीएम मोदी ने किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत किए जाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक किसानों की हालत दयनीय है.

अमी याग्निक ने कहा कि देश की सभी संपत्तियों को भाजपा सरकार कॉरपोरेट घरानों को बेच रही है. गौतम अडानी को बिना किसी अनुभव के देश के बड़े-बड़े प्रोजेक्ट बेच दिए गए. मोदी सरकार सरकारी संपत्तियों को निजी संपत्तियों में तब्दील कर रही है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि चुनावी फायदे के लिए केंद्र की भाजपा सरकार बंटवारे की राजनीति कर रही है और समाज में डर का माहौल बना रही है. ऐसा क्यों है कि केंद्र की मोदी सरकार सामाजिक न्याय की नींव को ध्वस्त कर रही है और महिलाओं दलितों व अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे अत्याचारों पर मौन है. कोरोनाकाल में अचानक लॉकडाउन करके लाखों कामगारों को घर जाने के लिए मजबूर किया गया और उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया गया.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *