Nirbhik Nazar

पालतू कुत्ते ने सुलझाया रेप-मर्डर का ब्लाइंड केस, पढ़िये कैसे क्रिमिनल तक पहुंची पुलिस ?

अररिया: बिहार के अररिया थाना क्षेत्र के कुसियारगांव में अपहरण करने के बाद 5 साल की बच्ची का बलात्कार कर हत्या कर दी गई। मासूम बच्ची की निर्मम हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा आरोपी को मदद करने को लेकर उसकी मां को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी बच्ची के पड़ोस का रहने वाला अमित ऋषिदेव है। इस मामले में उसकी मां भी आरोपी हैं। बता दें कि पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर मामले का उद्भेदन कर दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

रविवार को पुलिस ऑफिस में एसपी अशोक सिंह ने जानकारी दी कि गिरफ्तार आरोपी अमित कुमार ऋषिदेव शादीशुदा है और उसके बच्चें भी है। वह नशा करने वाला व्यक्ति है। एसपी ने बताया कि रेप के बाद नाबालिग बच्ची की हत्या मामले में एसडीपीओ राम पुकार सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

बता दें कि शनिवार को 5 साल की एक बच्ची का घर के बगल के एक गढ्ढे में शव मिला था। जिसे घर के पालतू कुत्ते ने ढूंढा था। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को हत्या की सूचना दी थी। दरअसल शुक्रवार की रात बच्ची के माता-पिता घर के बगल में हो रहे शादी में गए हुए थे। घर के बरामदे पर बच्ची और दो अन्य बच्चे सो रहे थे। उसी समय बच्ची को अमित ऋषिदेव उठा कर ले गया और उसके साथ रेप किया। शादी में बज रहे डीजे की शोर में किसी को पता नहीं चल पाया। आरोपी ने पहले बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसे मार डाला।

बच्ची के परिजन जब शादी अटेंड कर घर पहुंचे तो बच्ची वहां नहीं थी। जिसके बाद सब उसे ढूंढने में लग गए। जिसके बाद घर का पालतू कुत्ता अपने मालिक को उस गड्ढे तक ले गया जहां आरोपी ने शव को गाड़ दिया था। इस दौरान मौके से बच्ची का खून से सना कपड़ा भी बरामद किया गया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *