Nirbhik Nazar

2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर चलेगा BJP का जनसंपर्क अभियान, पूर्व केंद्रीय मंत्री निशंक, यूपी की इन चार लोस क्षेत्रों का दुरा करेंगे…

देहरादून। पूर्व केंद्रीय मंत्री व हरिद्वार के सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक को यूपी के चार लोकसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी मिली है। वे एक जून से इन लोकसभा क्षेत्रों में मोदी सरकार के नौ साल के कामकाज को आमजन तक पहुंचाने के लिए जनसंपर्क अभियान करेंगे। भाजपा हाईकमान ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में प्रवास कर जनसंपर्क अभियान की जिम्मेदारी सौंपी है।

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह से मिशन मोड में आ गई है। उत्तराखंड से पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. निशंक लोकसभा क्षेत्र हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर और कौशांबी का जिम्मा दिया है। वे 31 मई को देहरादून से प्रयागराज पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम कौशांबी में करेंगे। चार जून तक तक लोकसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। निशंक ने कहा कि मुझे ख़ुशी है कि यूपी में मुझे एक बार फिर काम करने का मौका मिल रहा है। वे इस दौरान पार्टी के विभिन्न प्रकल्पों, विभागों के कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे। विदित है कि निशंक अविभाजित यूपी में दो बार कैबिनेट मंत्री रहे हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *