Skip to main content

Nirbhik Nazar

वरमाला के दौरान उल्टी करने लगा दूल्हा, दुल्‍हन ने शादी से कर दिया इनकार, मिन्नतों पर भी नहीं मानी

बक्सर: थाना थाना क्षेत्र के गायघाट गांव में वरमाला के समय लड़के की गलत आदत देखने के बाद लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया और तमाम प्रयास के बाद भी बिना शादी किए ही दूल्हा सहित बराती वापस लौट गए। बताया जाता है कि चौसा के अखौरीपुर से बिजेंदर बिंद के लड़के की बरात 27 मई को ब्रह्मपुर थाना के गायघाट गांव में आई थी। द्वार पूजा के बाद वरमाला की रस्म होने लगी, उसी समय दूल्हा उल्टी करने लगा। इस दौरान शराब की बदबू आने लगी।

इनकार के बाद दुल्‍हन को मनाने की हुई कोशिश 

वरमाला डालने के लिए तैयार लड़की तैयार होकर आई थी, लेकिन दूल्हे को शराब के नशे में देखकर लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया। काफी समझाने-बुझाने के बाद भी लड़की ऐसे लड़के को वरमाला डालने और शादी करने से सीधे इनकार कर दिया। बाद में दूल्हा सहित बरात बिना शादी किए ही वापस लौट गई। ग्रामीणों ने बताया कि दूल्हे के बहनोई को अघोषित रूप से बंधक बनाकर दहेज के रूप में दिए गए रुपए और सभी सामान वापस करने की मांग कर रहे हैं। इस मामले में गांव में पंचायत कर हल करने का प्रयास किया जा रहा है। यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं, लोग लड़की की हिम्मत की सराहना भी कर रहे हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *