Nirbhik Nazar

राजद के प्रखंड कार्यालय हुआ उद्घाटन,कोरोना के क्वारन्टीन में हुई लाखों की लूट : सुधाकर सिंह

इस बार मोदी लहर नहीं, गैर-बीजेपी, गैर-कांग्रेस पीएम बनेगा: औवेसी

रामपुर कैमूर। शनिवार को रामपुर प्रखंड के बेलांव बाजार में राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड कार्यालय खुला। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि राजद नेता सुधाकर सिंह फीता काटकर किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजद जिलाध्य्क्ष अकलू राम उपस्थित रहे। उद्घाटन के बाद राजद कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुट जाने के लिए जानकारी दी गई। वही राजद में किस प्रकार पार्टी में मजबूती आएगी।

बूथ स्तर पर सदस्य बनाने के अलावा ज्यादा से ज्यादा संख्या में राजद में लोगों को जोड़ने,सरकार की गलत नीतियों को लोगों तक बताने के बारे में जानकारी दी गई। राजद नेता सुधाकर सिंह ने कहा कि कोरोना काल में जो प्रवासी मजदूर बिहार में अपने गांव में आए हैं। उन्हें आजतक सरकार द्वारा कोई रोजगार मुहैया नहीं कराया गया है। सरकार की गलत नीतियों के कारण लोग परेशान है।

रोजगार के लिए बाहर जाने को विवश है। हर जगह भ्रष्टाचार लूट का बोलबाला है। क्वारन्टीन सेंटर के नाम पर लूट हुई। आगामी विधानसभा चुनाव में राजद जनता के बीच जनता की समस्या, विकास,युवाओं को रोजगार, किसानों की समस्याओं के समाधान आदि मुद्दों को लेकर जाएगी। अगर हमारी सरकार बनती है तो जो 15 साल में नीतीश कुमार की सरकार नहीं कर पायी है। जो लूट भ्रष्टाचार हुई है।

वह अब नहीं होगा और विकास के साथ युवाओं को रोजगार ,किसानों की समस्या का समाधान होगा। राजद नेता ने पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी में मजबूती लाने के लिए कई प्रकार के टिप्स दिए। इस दौरान मौके पर राजद रामपुर प्रखंड अध्यक्ष यमुना राम,पूर्व राजद रामपुर प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह, रामपुर प्रखंड प्रभारी सिद्धेश्वर सिंह, बिरजू पटेल, मीडिया प्रभारी रंजू कुमार सिंह, डॉक्टर जागेश्वर यादव, पूर्व सरपंच रामरतन सिंह, पशुपति पटेल, जिला सचिव सतेंद्र यादव, सबार पंचायत राजद अध्यक्ष  गुदरी शर्मा, अनिल चौधरी सहित कई राजद नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *