Nirbhik Nazar

मुख्य सचिव ने किया मसूरी मे माल रोड का निरीक्षण, लापरवाही बरतने पर अधिकारियों को लगाई फटकार, DM सोनिका और MDDA उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी भी रहे मौजूद

मसूरी: उत्तराखंड मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू शुक्रवार 2 जून मसूरी पहुंचे. यहां उन्होंने मसूरी माल रोड पर चल रहे पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण के कामों का निरीक्षण किया. इस दौरान मुख्य सचिव को वहीं कई खामिया भी मिली, जिसके बाद मुख्य सचिव ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को फटकार भी लगाई. इस दौरान मुख्य सचिव के साथ देहरादून जिलाधिकारी सोनिका सिंह और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी मौजूद थे.

इस दौरान मसूरी के कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने माल रोड पर पूरे पुनर्निर्माण के कामों में हो रही देरी और अधिकारियों में आपसी समाजस्य न होने पर मुख्य सचिव के सामने अपनी नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने कहा कि मसूरी का पर्यटन सीजन शुरू हो चुका है और अभी माल रोड के पुनर्निर्माण का काम काफी बाकी है. ऐसे में अगर जल्द इस काम को पूरा नहीं कराया गया तो मसूरी का पर्यटन सीजन प्रभावित होगा.

मुख्य सचिव एसएस संधू ने माल रोड पर लग रहे कॉबलस्टोन के कार्य में तेजी लाने के साथ कई चौक के डिजाइन को चेंज करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि माल रोड में घूमने के लिए आते हैं और मालरोड को व्यवस्थित और सुंदर बनाये जाने को लेकर सरकार और प्रशासन काम कर रहा है. उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता का विशेष तौर पर ध्यान रखने के निर्देश दिए.

मुख्य सचिव ने लापरवाही बरतने पर अधिकारियों को लगाई फटकार

उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून को खुद मालरोड के पुनर्निर्माण के कार्यो की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए. मुख्य सचिव डॉ एसएस संधू ने बताया कि माल रोड के पुनर्निर्माण को लेकर सभी सर्विस लाइन को नए रूप दिए गए है, जिस वजह से माल रोड के पुनर्निर्माण में देरी हुई है.

जिलाधिकारी देहरादून सोनिका सिंह ने बताया कि माल रोड के पुनर्निर्माण के कार्य में हो गई देरी के लिए कई कारण है. पूर्व में मालरोड में विभिन्न विभागों की सर्विस लाइने थी, जिसका का कोई रिकॉर्ड किसी भी विभाग के पास नहीं थी. जिसको दोबारा से बनाए जाने को लेकर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

उन्होंने बताया कि माल रोड के पुननिर्माण के काम में देरी बारिश मुख्य कारण रहा है. लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मसूरी में ही रहकर काम को जल्द से जल्द पूरा करेंगे. वहीं, सहायक अभियंता की भी नियुक्ति कर दी गई है. एसडीएम मसूरी में रहकर माल रोड के पुनर्निर्माण का कार्य की समीक्षा कर रहे हैं और अधिकारियों के आपस में सामंजस्य बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने बताया कि 15 दिन के अंदर माल रोड पर पुनर्निर्माण का काम पूरा हो जाएगा और माल रोड बहुत ही खूबसूरत रूप से बनकर तैयार होगी जो सभी को आकर्षित करेंगी.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *