Nirbhik Nazar

जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए धामी भूल गए की सीढ़ियों पर हैं, धामी का फिसल गया पैर, SOG ने संभाला,  देखें वीडियो

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज एक दिवसीय हल्द्वानी दौरे पर हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गौलापार स्थित सर्किट हाउस पहुंचे. हेलीपैड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला सर्किट हाउस के लिए निकला. इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सर्किट हाउस के सीढ़ियों पर चढ़ते हुए वह लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे, इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक सीढ़ियों से टकरा कर लड़खड़ा गये. इस दौरान एसओजी की टीम ने सीएम धामी को गिरने से बचाया. मुख्यमंत्री के लड़खड़ाने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है.

इस घटना से ये अंदाजा लगाया जा सकता है की सीएम धामी जनता से कितनी मुहब्बत करते हैं की धामी लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए ये भी भूल गए की वो सीडियों पर चढ़ रहे हैं। आपको बता दें की प्रदेश के युवा मुखिया जनता की सेवा मे कार्य करने के लिए हर वक़्त तैयार रहते हैं पिछले दिनों सीएम जनता की शिकायत पर ही कई विभागों मे औचक निरीक्षण भी कर चुके हैं यहाँ तक की एक बार उन्होने जनता की शिकायत पर ही आरटीओ कार्यालय पहुँचकर निरीक्षण किया था और एक अधिकारी को भी सस्पेंड किया था, आपको बता दें की अधिकारी के खिलाफ लोगों की शिकायत थी की वो कुर्सी पर नहीं मिलते हैं । बहरहाल वो पुरानी बात है लेकिन धाकड़ धामी जनता की समस्याओं का समाधान त्वरित रूप से करते हैं और उनके अभिवादन का जवाब गर्मजोशी के साथ देते हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *