Nirbhik Nazar

यहाँ एयरपोर्ट के शौचालय में मिला एक करोड़ से अधिक का सोना, लावारिस सोना देखकर अधिकारी भी हैरान

वाराणसी : वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के शौचालय से कस्टम टीम ने जांच के दौरान एक करोड़ से अधिक रुपए का सोना बरामद किया है। सोना बरामद करने के बाद अधिकारियों द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। कस्टम टीम द्वारा सोने को जप्त कर लिया गया है और एयरपोर्ट के मुख्य टर्मिनल भवन में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर शौचालय में सोना छिपाने वाले यात्री की पहचान की जा रही है। कस्टम विभाग के अधिकारियों की ओर से बताया गया कि शारजाह से आने वाले किसी यात्री द्वारा शौचालय में सोना छुपाया गया था। दरअसल, बुधवार को शारजाह से वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान IX 184 से आने वाले यात्रियों की सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों द्वारा जांच पड़ताल की जा रही थी। यात्रियों की जांच पूरी हो जाने के बाद टीम शौचालय में भी रुटीन जांच करने पहुंची।

शौचालय में जांच पड़ताल के दौरान एक यूरिनल में काले रंग की प्लास्टिक में लावारिस पड़ा हुआ था। ऐसे में अधिकारियों द्वारा शौचालय की जांच पड़ताल की गई और फिर उसे कब्जे में ले लिया गया। टीम द्वारा जब उसे खोला गया तो उसमें से सोने के 16 बिस्किट बरामद हुए।

बरामद बिस्कुट का वजन 1866.100 ग्राम और कीमत एक करोड़ बारह लाख बावन हज़ार पाँच सौ तिरासी रुपए बताया गया। सोना बरामद करने के बाद कस्टम टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शौचालय में जाने वाले यात्रियों की पहचान की जा रही है।

यात्रियों की हो रही सघन जांच : सीमा शुल्क के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इंटरनेशनल फ्लाइट से आने वाले यात्रियों की गहनता से जांच की जा रही है।

अधिकारियों द्वारा संभावना जताया गया कि शारजाह से सोना लेकर वाराणसी पहुंचने के बाद कस्टम द्वारा की जा रही सघन जांच को देखकर यात्री पकड़े जाने से बचने के लिए शौचालय में ही सोना छुपा दिया होगा। सोना छुपाने के बाद वह चोरी-छिपे बाहर निकल गया होगा।

एयरपोर्ट के अधिकारियों द्वारा यह भी बताया गया कि कस्टम जांच के दौरान काफी समय लगता है ऐसे में कस्टम और इमीग्रेशन के समीप ही शौचालय बनाया गया है जिसमें यात्री शौच करने के लिए जा सकते हैं। ऐसे में उसी शौचालय में यात्री द्वारा सोना छुपाया गया था।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *