Nirbhik Nazar

मंदबुद्धि को भी नहीं छोड़ा ! चार युवकों ने किया गंदा काम, फिर कर दी वीडियो वायरल, आरोपितों में तीन नाबालिग

टोहाना : शहर की एक कॉलोनी के रहने वाले 20 वर्षीय मंदबुद्धि बच्चे के साथ उसी की कालोनी के रहने वाले तीन नाबालिग सहित 4 लड़कों ने कुकर्म किया है जिसके बाद परिजनों ने घटना की लिखित शिकायत चंडीगढ़ रोड चौकी पुलिस को दी है। पुलिस ने पिता के बयान पर कार्रवाई करते हुए सभी चारों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार पुलिस को दी शिकायत में मंदबुधि बालक के पिता ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं जिसमें छोटा बच्चा 20 साल का मंदबुद्धि है। उसने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कॉलोनी के रहने वाले 3 नाबालिग सहित 4 लड़को ने उसके बेटे के साथ बंसल शेलर के बरामदे मे कुकर्म कर रहे हैं जिसके बाद उसने शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस जांच मे जुट गई है।

जल्‍द ही किया जाएगा गिरफ्तार

ड़ीएसपी शमशेर सिंह ने बताया कि टोहाना शहर के रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत दी है कि इसके मंदबुद्धि बालक के साथ तीन नाबालिग सहित चार लोगों ने कुकर्म किया है जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *