Nirbhik Nazar

खाना नहीं मिला तो गुस्से से लाल हो गया किंग कोबरा, मालिक पर ही कर दिया हमला- देखें वीडियो

 न्यूज़ डेस्क : सामान्य से सांप को देखकर भी ज्यादातर लोगों के पसीने छूट जाते हैं. सोचिए अगर किंग कोबरा और अजगर सामने आ जाए तो नजारा कैसा होगा. निश्चित तौर पर कोई भी दहल उठेगा. हालांकि दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें सांपों से थोड़ा भी डर नहीं लगता है और वो उन्हें पाल भी लेते हैं. अभी एक ऐसे ही शख्स का वीडियो सामने आया है, जिसमें सैकड़ों कोबरा को पालतू बना रखा है. वो रोज उन्हें शानदार भोजन भी खिलाता है. वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि शख्स ने खाना देने में देर कर दी कोबरा गुस्से से लाल हो गया और मालिक पर हमला कर दिया.

कोबरा ने की हमले की कोशिश

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स हाथों में एक छड़ी लेकर आता है और बॉक्स से सांपों को बाहर निकालने लगता है. वो सबको खाने भोजन परोसना शुरू करता है. एक कोबरा सांप को बॉक्स से बाहर निकालता है. लेकिन वो उसे खाना देने में देरी कर देता है. मालिक की इस हरकत से किंग कोबरा नाराज हो जाता है और उसे डसने के लिए अटैक कर देता है. कोबरा कई बार ऐसा करता है. कोबरा की नाराजगी देख शख्स उसे खाना दे देता है. कुछ देर बाद वो अपनी भूख मिटा लेता है और शांत हो जाता है.

खतरनाक है नजारा

किंग कोबरा से जुड़े लाखों वीडियोज आपने अभी तक देखे होंगे, लेकिन जिस तरह का दृश्य इसमें देखने को मिल रहा है वैसा आमतौर पर कहीं देखने को नहीं मिलता. इस खतरनाक वीडियो को Cobra Giant नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है. इस चैनल पर सांपों से जुड़े वीडियोज की भरमार है. वीडियो के कैप्शन में भी इस बात की जानकारी दी गई है कि कोबरा ने अपने मालिक पर अटैक कर दिया. वीडियो वियतनाम का बताया जा रहा है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *