Nirbhik Nazar

जूनियर डॉक्टरों की दबंगई ! डिस्चार्ज के लिए कहने पर मरीज को पीटा, मरीज ने लगाए डॉक्टरों पर संगीन आरोप…

गोरखपुर: गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों पर मरीज की पिटाई का आरोप लगा है. दरअसल, देवरिया के रहने वाले संदीप सिंह को पेट में बेतहाशा दर्ज के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड नंबर 14 में भर्ती किया गया था. इसके बाद वार्ड नंबर 65 में शिफ्ट कर दिया गया. संदीप सिंह की हालत में सुधार होने लगा.

गुरुवार यानी 1 जून को मरीज की हालत में आंशिक सुधार होने पर पत्नी अंकिता सिंह ने पति को डिस्चार्ज कराने के लिए ड्यूटी डॉक्टर से कहा था. अंकिता सिंह के आरोप के मुताबिक, ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर से डिस्चार्ज को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद डॉक्टर और उसके साथियों ने संदीप सिंह के साथ मारपीट की. अंकिता सिंह का कहना है कि तीन घंटे बीत जाने के बाद डिस्चार्ज पेपर तैयार नहीं किया गया, जिसके बाद मैंने डॉक्टर से शिकायत की, लेकिन वह भड़क गईं.

अंकिता सिंह के मुताबिक आरोपी डॉक्टर मेरे पति को एक कमरे में ले गए और लात-घूसों से पीटा, इस दौरान जब मैं वीडियो बना रही थी तो सभी ने मोबाइल छीन लिया और वीडियो को डिलिट कर दिया. डॉक्टरों की पिटाई से घायल संदीप कुमार कुशीनगर के डीपीआरओ ऑफिस में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं.

वहीं पत्नी अंकिता भी पडरौना के जेडीएस इंटर कॉलेज में शिक्षिका हैं. इस मामले पर जब गुलरिया थाना इंस्पेक्टर संजय सिंह से बात हुई तो उन्होंने बताया कि इस मामले पर पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर मिली, जिसके बाद मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है, जिसमें मारपीट और बलवा के तहत धारा 147,323,504,442, मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *