Nirbhik Nazar

अल्मोड़ा दौरे पर राज्यपाल गुरमीत सिंह, चितई गोलज्यू मंदिर में सपरिवार टेका माथा

अल्मोड़ा: राज्यपाल गुरमीत सिंह एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को अल्मोड़ा पहुंचे. सांस्कृतिक नगर अल्मोड़ा के प्रसिद्ध न्याय के देवता चितई ग्वेल देवता के दरबार में राज्यपाल ने सपरिवार माथा टेका. मंदिर में पूजा अर्चना कर राज्यपाल गुरमीत सिंह ने देश प्रदेश के लोगों के सुख समृद्धि की कामना की.

इस दौरान राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा चितई मंदिर में आकर एक अलग एहसास होता है. यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं और प्रार्थना स्वीकार होती है. राज्यपाल ने कहा मानस खंड के कुमाऊं रीजन में श्रद्धालुओं की भारी आस्था है. इस बार वह अल्मोड़ा में एक नई सोच के साथ आए हैं. उन्होंने कहा मानस खंड माला के तहत मंदिरों का सर्किट बनाया जा रहा है. इसमें पर्यटकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है. सड़कों को बढ़ाने सहित एक बड़ा इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है. मानस खंड माला के बाद बड़ी संख्या में देश विदेश के पर्यटक आस्था के साथ यहां आएंगे. यहां आने पर एक अलग ही अनुभूति होती है.

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा मानस खंड माला के तहत अल्मोड़ा विश्व के मानचित्र में आयेगा. उन्होंने कहा उत्तराखंड देवभूमि है. यही वजह है कि कुमाऊं में मंदिर दर्शन के लिए भारी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं. राज्यपाल ने कहा धार्मिक पर्यटन के लिए विकास किया जा रहा है. जिनमें अनेक मंदिरों को एक माला में पिरोया गया है. चितई के गोलज्यू महाराज के मंदिर में माथा टेकने के बाद राज्यपाल जागेश्वर धाम को रवाना हो गए. राज्यपाल गुरमीत सिंह मंदिर दर्शन, पूजा पाठ करने के बाद डीएम, एसएसपी के साथ बैठक भी करेंगे.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *