Skip to main content

Nirbhik Nazar

चंपावत की जनता को मिली करोड़ों रुपए की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास

खटीमा: चंपावत उपचुनाव की जीत के एक साल पूरे होने पर आज शनिवार 3 जून को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने विधानसभा क्षेत्र चंपावत पहुंचे. इस मौके पर उन्होंने चंपावत की जनता को करोड़ों रुपए की विकास योजनाओं की सौगात दी. हालांकि ओडिशा रेल हादसे की वजह से अन्य सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया. वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेल हादसे में मारे गए लोगों की श्रद्धांजलि दी.

बता दें कि पिछले साल तीन जून को ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत उपचुनाव ने अपनी एतिहासिक जीत दर्ज कराई थी. चंपावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीते थे. आज उसी जीत के उपलक्ष में चंपावत में बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, लेकिन ओडिशा रेल हादसे के कारण मुख्यमंत्री ने सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिए. हालांकि इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत की जनता के लिए करीब 50 करोड़ 54 लाख रुपए की 42 विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गौरल चौड़ मैदान में हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा को संबोधित भी किया. वहीं, मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को भी सुना. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ओडिशा रेल हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी. साथ ही मुख्यमंत्री ने इस भीषण रेल दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया.
अपने संबोधन में सीएम धामी ने कहा कि आज चंपावत की जनता ने उपचुनाव में उन्हें अपना आशीर्वाद दिया था. चंपावत की आकांक्षाओं को पूरा करने लिए उनकी सेवा का एक साल पूरा हो रहा है. चंपावत एक आर्दश जनपत बनने की और अग्रसर है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *