Nirbhik Nazar

सिर कटने के बाद अपनी ही बॉडी को काटने लगे नागराज, वायरल वीडियो देखकर चकरा जाएगा सिर, देखें VIDEO

न्यूज़ डेस्क : दुनिया भर में पाई जाने वाली सांपों (Snakes) को विभिन्न प्रजातियों में से अगर किसी भी प्रजाति के सांप (Snake) से सामना हो जाता है तो देखते ही देखते लोगों की हालत खराब हो जाती है. खासकर, जहरीले सांपों (Venomous Snakes) के जहर की एक बूंद भी पल भर में इंसान को मौत की नींद सुला सकती है, इसलिए लोग उनसे दूरी बनाकर रखना ही बेहतर समझते हैं. सांप इंसानों के साथ-साथ दूसरे जानवरों पर भी हमला करते हैं, जबकि सांपों के बीच भी आपस में लड़ाई हो जाती है, लेकिन क्या आपने कभी किसी सांप को खुद को काटते हुए देखा है. जी हां, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें सिर धड़ से अलग होने के बाद भी सांप अपनी बॉडी को काटने लगा. इस नजारे को देखकर यकीनन किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

देखें वीडियो

इस वीडियो को ट्विटर पर @OTerrifying नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो रहा है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 18.4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस नजारे को देखने के बाद लोग हैरानी जता रहे हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांप का सिर कटा हुआ है और धड़ अलग पड़ा हुआ है. इस नजारे को देखकर तो ऐसा ही लगता है कि किसी ने बेरहमी से सांप के सिर को धड़ से अलग कर दिया है. सांप को धड़ तड़पते हुए जैसे ही सांप के सिर से टच होता है, सांप का सिर उस धड़ को ही काटने लगता है. इस नजारे को देखकर पहले तो ऐसा लगता है दो सांप आपस में लड़ रहे हैं, लेकिन असल में ये एक ही सांप है, जिसका सिर अपने ही धड़ को काट रहा है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *