Skip to main content

Nirbhik Nazar

पति के फोन मे बेटी के फोटो देख, पत्नी हो गई शर्मसार, सीधे पहुंची पुलिस के पास, बेटी के रुक नहीं रहे आँसू…पढ़ें पूरा मामला…

एटा: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में रिश्ते को कलंकित करने वाली घटनी सामने आई है। आरोपी पिता डेढ़ वर्ष से अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। डरा-धमका कर दुष्कर्म के साथ ही अश्लील वीडियो और फोटो ले लिए थे। सोमवार को अचानक पत्नी के हाथ उसका मोबाइल फोन लगा तो फोटो-वीडियो देखकर उसके होश उड़ गए। उसने बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ये बोली पीड़िता की मां 

पीड़िता की मां का का कहना है कि 19 वर्षीय बेटी के साथ 50 वर्षीय पति करीब डेढ़ वर्ष से दुष्कर्म करता आ रहा है। पति ने अपने साथ अश्लील फोटो मोेबाइल में ले रखे थे। यह किसी तरह से सोमवार को मैंने देखे तो जानकारी हो सकी। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि किसी बात को लेकर आरोपी की पत्नी के झगड़ा हो गया था। तभी उसके हाथ फोन लग गया और उसने जब देखा तो बेटी के साथ तमाम अश्लील फोटो और वीडियो मिले।

मोबाइल लेकर थाने पहुंची पत्नी

तब पत्नी मोबाइल लेकर थाने पर आई। दुष्कर्म पीड़िता से मां ने पूछताछ की तो बताया कि करीब डेढ़ वर्ष से पिता दुष्कर्म करता आ रहा है। डेढ़ साल पहले एक दिन मां घर पर नहीं थी, तभी उसको अपनी हवस का शिकार बनाया और लगातार दुष्कर्म करता रहा। आरोपी की 5 बेटियां और दो बेटे हैं। मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

चार महीने पहले बेटी की कर दी थी शादी

करीब डेढ़ साल पहले पिता ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया और लगातार इसे अंजाम देता रहा। इस बीच करीब चार महीने पहले बेटी की शादी शहर में ही कर दी गई। बताया गया है कि परिवार गरीब और अशिक्षित है। आरोपी और उसके बेटे मजदूरी करते हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *