Nirbhik Nazar

दायित्वधारियों के नाम से प्रसारित सूची को BJP ने बताया अफवाह, भट्ट ने कहा – वायरल करने वाले के खिलाफ करेंगे कार्रवाई, देखें VIRAL सूची और सुने भट्ट का बयान : VIDEO

देहरादून: भाजपा ने सोशल मीडिया सहित अन्य माधमो से सरकार में दायित्वधारियों के नाम से वायरल सूची को अफवाह बताया है । प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बयान जारी करते हुए कहा कि संगठन व सरकार द्वारा इस तरह की कोई भी सूची दायित्व धारियों को लेकर जारी नहीं की गई है।  उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया समेत तमाम माध्यमों से प्रसारित की जा रही यह जानकारी पूरी तरह भ्रामक एवं तथ्यहीन है।

वहीं बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बयान दिया है। उन्होने कहा कि पार्टी द्वारा इस विषय पर जांच की जा रही है क्यूंकि पार्टी ऐसी कोई लिस्ट जारी नही की गई है। ये सूची पूरी तरह फर्जी है जिसको लेकर मुख्यमंत्री को भी अवगत करवा दिया गया है। उन्होने कहा कि जो भी दोषी होगा उस पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। बाइट महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, बीजेपी। वहीं दूसरी ओर उन्होने कहा कि जो भी विस्तार होना है वो जल्द ही किया जायेगा और जल्द ही पार्टी के जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जायेगी।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *