Nirbhik Nazar

देवभूमि मे देह व्यापार का भांडाफोड़, स्पा सेंटर मे 2000 में मिल रही थी एक्स्ट्रा सर्विस….

देहरादून: राजधानी देहारादून मे देह व्यापार चलाने वाले स्पा सेंटर संचालक और एक ग्राहक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। महिला आयोग को मिली एक शिकायत के बाद जब स्टिंग ऑपरेशन हुआ तो देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ था। यहां 500 रुपये में एंट्री और दो हजार रुपये में एक्स्ट्रा सर्विस के नाम पर देह व्यापार कराया जाता था।

स्पा सेंटर से कुछ आपत्तिजनक चीजें भी बरामद हुई थीं। इसके अलावा दो स्पा सेंटरों का चालान कर उनसे 10-10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के इंचार्ज मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि गत सोमवार को महिला आयोग को लालपुल स्थित बॉडी रिलैक्स नाम के स्पा सेंटर के बारे में सूचना मिली थी।

बताया गया था कि यहां पर कुछ लड़कियों से देह व्यापार कराया जाता है। इस पर स्टिंग ऑपरेशन के लिए ह्यूमन राइट काउंसिल के प्रेम योगी को साथ लिया गया। उन्हें 500-500 रुपये के नोट दिए गए थे। स्पा सेंटर के काउंटर पर उनकी 500 रुपये लेकर एंट्री की गई। इसके बाद उन्हें एक केबिन में भेज दिया गया। वहां पर एक युवती आई और उनकी मसाज करने लगी। इसके बाद उन्हें ऑफर दिया गया कि दो हजार रुपये में एक्स्ट्रा सर्विस दी जाएगी

वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग की गई

इस महिला ने खुद को हरिद्वार निवासी बताया। प्रेम योगी के साथ वहां पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और पुलिस के कर्मचारी भी सामान्य लोगों की तरह पहुंच गए। सभी बातचीत की वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग की गई। इसके बाद पटेलनगर पुलिस के साथ वहां पर छापा मारा गया।

इसी बीच स्पा सेंटर का संचालक गुरमीत सिंह निवासी सहजवा, सहारनपुर वहां से भाग गया। टीम ने वहां पर बने सभी केबिन की चेकिंग की। अलग-अलग केबिन में 13 लड़कियों को रेस्क्यू किया गया। वहां एक ग्राहक अमित कुमार भी मिला। बताया कि बॉडी रिलैक्स स्पा के संचालक गुरमीत और ग्राहक अमित कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

इसके अलावा मैजिक टच और पीसफुल स्पा रिलैक्स सेंटर का 10-10 हजार रुपये का चालान किया गया है। वहां पर न तो एंट्री रजिस्टर था और न ही सीसीटीवी ठीक से काम कर रहे थे। इन स्पा सेंटरों पर बॉडी रिलैक्स स्पा जैसी गतिविधियां नहीं पाई गई थीं। हालांकि, इन्हें भी चेतावनी दी गई है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *