Nirbhik Nazar

शादी के 10 दिन बाद ही माँ बन गई दुल्हन ! पति ने कर दिया अपनाने से इनकार, मामला दर्ज, पढ़ें दुल्हन के बयान…

कानपुर : हैरान कर देने वाली खबर उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से सामने आईं है, जिसको सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। जी हां…यहां शादी के महज 10 दिन बाद एक नवविवाहित ने बच्चे को जन्म दिया है। जैसे इस बात की जानकारी लड़की के ससुराल वालों को हुई तो हड़कंप मच गया। वहीं, दूल्हे ने आनन-फानन में अपनी पत्नी और उसके होने वाले बच्चे को अपनाने से इनकार कर दिया है। शादी के महज 10 दिन बाद ही दुल्हन को बच्ची पैदा होने का यह मामल इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, अब पीड़िता ने इस मामले में दो लोगों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। यह मामला कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गांव निवासी एक दलित युवती की शादी 15 मई, 2023 को भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी होने के बाद नवविवाहित पगफेरे के लिए मायके आई तो उसको 25 मई को पेट में दर्द हुआ। परिजनों ने उसे अकबरपुर के एक प्राइवेट अस्ताल में भर्ती कराया। जहां नवविवाहिता ने 26 मई को एक बच्ची को जन्म दिया। शादी के 10 दिन बाद नववाहिता द्वारा बच्ची को जन्म देने की चर्चा इलाके में आगे की तरह फैल गई। इस बात की जानकारी लड़की के पति और ससुराल वालों को हुई तो हड़कंप मच गया।

नववाविहात को पति और उसके ससुरालवालों ने अपनाने से इनकार कर दिया। वहीं, अब पीड़िता ने 6 जून को थाने में तहरीर देकर गांव के ही अरुण पाल और विनय पाल के खिलाफ कई बार जबरन दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़िता ने बताया कि अरुण पाल और विनय पाल ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली थी। पीड़िता ने बताया कि उन्होंने उसे धमकी भी दी थी कि यदि इस बारें में किसी को कुछ बताया तो वह उसकी वीडियो वायरल कर देंगे। जिसके चलते वह चुप रही और किसी को कुछ नहीं बताया।

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी और आरोपियों क तलाश की जा रही है। इस बाबत रूरा थाने के इंस्पेक्टर समर बाहदुर सिंह ने बताया कि अरुण पाल और विनल पाल के खिलाफ 374-डी, 506 और 3(2) में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *